छत्तीसगढ़

पूजा के नाम पर 15 तोला सोना और नकदी ले उड़े फर्जी बाबा, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। फाफाडीह में साधु के वेश में पहुंचे तीन लोगों ने बीमारी और पारिवारिक परेशानियां दूर करने का झांसा देकर महिला से करीब 15 तोला (150 ग्राम) सोने के जेवर और 9 हजार रुपये नकद ठग लिए। पूजा-पाठ के नाम पर आरोपियों ने अलग-अलग समय में जेवर लिए और किसी को बताने पर परिवार में अनहोनी होने का डर दिखाया। गंज थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बीमारी और आंखों की परेशानी की जानकारी देकर जीता भरोसा
पुलिस के अनुसार, जयलक्ष्मी कॉम्प्लेक्स निवासी जसवंत परमार की पत्नी नैना से मार्च 2026 में तीन साधुओं ने संपर्क किया। आरोपियों में से एक ने महिला की बीमारी और आंखों की परेशानी से जुड़ी ऐसी बातें बताईं, जो सही निकलीं। इससे महिला को उन पर भरोसा हो गया। इसके बाद बीमारी और पारिवारिक समस्याएं पूजा-पाठ से दूर करने का दावा किया गया।

पूजा के नाम पर धीरे-धीरे लेते रहे जेवर
पहली बार आरोपी ने करीब तीन ग्राम की सोने की अंगूठी और 9 हजार रुपये लिए। करीब 10-12 दिन बाद पांच ग्राम की चेन ले गए। इसके बाद भी आरोपी इसी अंतराल में महिला के घर आते रहे और पूजा के नाम पर अलग-अलग जेवर लेते रहे। इस तरह करीब 150 ग्राम सोना उनके हाथ लग गया।

धमकी देकर कई महीनों तक रखा चुप
आरोपियों ने महिला को धमकाया कि यदि उसने जेवर देने की बात किसी को बताई तो परिवार में किसी की मौत हो सकती है या बड़ी अनहोनी हो जाएगी। डर के कारण महिला ने कई महीनों तक घटना की जानकारी परिवार को नहीं दी। 7 सितंबर से आरोपी लगातार फोन कर और जेवर व नकदी मांगने लगे, जिसके बाद महिला को ठगी का संदेह हुआ।

aamaadmi.in

25 सितंबर को पति को बताई घटना
25 सितंबर की रात महिला ने पति जसवंत परमार को पूरी घटना बताई। इसके बाद उन्होंने गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस महिला के पास आए कॉल्स और अन्य सुरागों के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान और तलाश कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल