छत्तीसगढ़

डामर फैक्ट्री में लगी आग: मची अफरातफरी, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब टार फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जूट गई। दरअसल, उरला थाना इलाके में स्थित Porwal Tar Products फैक्ट्री में यह आग लगी है। फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। इसी वक्त फैक्ट्री में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जूट गई। आशंका जताई जा रही कि प्रोसेसिंग के समय टार लीक होने से यह आग लगी। फिलहाल जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित Porwal Tar Products फैक्ट्री में दूसरी बार आग लगने की घटना सामने आई है। करीब चार माह पहले आग से दो श्रमिक बुरी तरह झुलसे थे। बार-बार आग लगने की घटना के बाद फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था और मजदूरों की जान पर खतरे को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप लगाए जा रहे हैं कि पहली घटना के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए। वहीं, संबंधित विभागों की जांच और निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब सवाल यह है कि फैक्ट्री में आग लगने की घटनाएं बार-बार क्यों हो रही हैं? क्या यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं? संबंधित विभाग मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करेंगे या नहीं?

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल