छत्तीसगढ़

6 महीने पहले पति और बच्चे को छोड़कर जिस प्रेमी के साथ भागी महिला, अब उसी ने चरित्र शंका के चलते कर दी पिटाई, थाने पहुंचा मामला

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, महिला के दूसरे पति ने घुमाने के बहाने जंगल लेजाकर चरित्र के चलते उसके साथ मारपीट की और उसे अधमरे हालत में छोड़कर भाग गया। महिला के सिर पर गंभीर चोट आई है, जबकि उसकी एक अंगुली भी कट गई है। फिलहाल महिला का जिला चिकित्सालय सूरजपुर में इलाज जारी है।

चरित्र पर शक के चलते की मारपीट
यह पूरा मामला झिलमिली थाना क्षेत्र के बड़सरा जंगल का है। जानकारी के मुताबिक, कोरिया जिले के झलियाडांड निवासी महिला करीब 6 महीने पहले बैकुंठपुर निवासी राकेश साहू के साथ मंदिर में शादी करने के बाद रहने लगी थी। इस दौरान दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। आरोप है कि बीते दिनों राकेश महिला को घुमाने के बहाने बड़सरा जंगल ले गया, जहां उसके चरित्र पर संदेह जताते हुए मारपीट की और उसे मृत समझकर जंगल में छोड़कर फरार हो गया।

जिला चिकित्सालय में इलाज जारी
बाद में स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय सूरजपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है। महिला ने अपने दूसरे पति राकेश साहू पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस पूरे मामले में महिला का पहला पति भी अपनी बच्ची की खातिर उसके साथ खड़ा नजर आया। उसने बताया कि महिला पिछले छह महीने से लापता थी और इस संबंध में बैकुंठपुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में आगे की जानकारी पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी।

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल