छत्तीसगढ़

वोट चोरी अभियान पर डिप्टी सीएम अरुण साव का पलटवार, कहा- निकाय चुनाव में हार के बहाने ढूंढ रही है कांग्रेस…

रायपुर। कांग्रेस के वोट चोरी अभियान पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि बेफिजूल का आरोप कांग्रेस लगाती है. अपनी कमजोरी, गिरेबान में झांकने के बजाए कांग्रेस कानूनी प्रक्रिया पर सवाल उठाती है. इससे पता चलता है कि 17 नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस हार मान चुकी है. हार के बहाने ढूंढने का काम कांग्रेस कर रही है.

उप मुख्यमंत्री अरुण साव गुरुवार को मीडिया से रू-ब-रू हुए. इस दौरान उन्होंने भूपेश बघेल के सोशल मीडिया पर ‘राहुल गांधी के सामने सबकी लाइन – लेंथ बिगड़ रही है’ पोस्ट पर तंज कसते हुए कहा कि किसकी लाइन लेंथ बिगड़ रही है, यह देश देख रहा है. किनसे हाथ मिला रहे हैं, गले लग रहे हैं, पर कोई भाव नहीं दे रहा है. जिस नेता के नेतृत्व में कांग्रेस 100 चुनाव हारी है, उसे कौन ही भाव देगा.

घुसपैठियों के पक्ष में कांग्रेस खड़ी
SIR पर भाजपा के कार्टून पोस्ट पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि घुसपैठियों के पक्ष में कांग्रेस खड़ी हो रही है. देश में आजादी के बाद 12 बार SIR हो चुका है. 12 में 10 बार कांग्रेस सरकार रही है. उस समय देश में कहीं हल्ला नहीं हुआ. दरअसल, कांग्रेस SIR को लेकर भ्रम पैदा करना चाहती है. कांग्रेस के खाते में वोट नहीं है तो चोरी होगी कैसे. जनता कांग्रेस को वोट नहीं दे रही है तो वोट चोरी कैसे होगी.

अहिवारा सीट पर चुनाव आयोग के निर्देश पर होगी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय ने भारत निर्वाचन आयोग को अहिवारा विधानसभा सीट रिक्तता की सूचना भेजी है. इस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का आकस्मिक निधन से अहिवारा सीट रिक्त हुई है. चुनाव आयोग जो निर्देश करेगा, उस अनुरूप कार्रवाई होगी.

aamaadmi.in

देश में अराजकता पैदा कर रहे विपक्षी दल
भाजपा के लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और विपक्षी दल देश में अराजकता पैदा कर रहे हैं. जनता के बीच जाकर विपक्ष के कारनामे को उजागर करने का काम भाजपा कर रही है. जनता के लिए जो मुद्दा नहीं है, उसे लेकर देश को अस्थिर करने का काम कांग्रेस कर रही है. घुसपैठियों के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है. जो मतदाता बनने के योग्य नहीं, उन्हें कांग्रेस बचा रही है. विदेशी षड्यंत्र के द्वारा देश को अस्थिर करने की कोशिश हो रही है.

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल