छत्तीसगढ़

बरसात के बाद फिर शुरू हुई भोरमदेव जंगल सफारी, पर्यटकों को मिल रहा प्रकृति और रोमांच का अनूठा अनुभव

घर बैठे ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध

रायपुर, 18 नवंबर 2026

बरसात के बाद फिर शुरू हुई भोरमदेव जंगल सफारी, पर्यटकों को मिल रहा प्रकृति और रोमांच का अनूठा अनुभव

छत्तीसगढ़ सरकार की इको-टूरिज्म पहल के तहत कबीरधाम जिले में विकसित भोरमदेव जंगल सफारी बरसात के बाद एक बार फिर पर्यटकों के लिए शुरू हो गई है। जंगल सफारी प्रकृति प्रेमियों और रोमांच के शौकीनों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। कबीरधाम जिले सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों और देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले पर्यटक यहां जंगल की प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों को करीब से देखने का आनंद ले रहे हैं।

बरसात के बाद फिर शुरू हुई भोरमदेव जंगल सफारी, पर्यटकों को मिल रहा प्रकृति और रोमांच का अनूठा अनुभव

aamaadmi.in

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप तथा उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में विकसित यह जंगल सफारी प्रकृति, रोमांच और स्थानीय विकास का बेहतर संगम बन रही है। इसके माध्यम से भोरमदेव क्षेत्र को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में पहचान मिल रही है, वहीं स्थानीय युवाओं, वन प्रबंधन समिति और स्व-सहायता समूहों को रोजगार एवं आमदनी के नए अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं।

वन मंडलाधिकारी श्री निखिल अग्रवाल ने बताया कि भोरमदेव जंगल सफारी की शुरुआत से स्थानीय लोगों को रोजगार और आय के नए अवसर मिले हैं। सफारी परिसर में स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित कैंटीन भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसके संचालन से समूह की महिलाओं की आय में वृद्धि हुई है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रोत्साहन मिला है। बरसात के बाद जंगल सफारी फिर शुरू होने से पर्यटकों को एक बार फिर भोरमदेव के प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीवों के बीच रोमांचक अनुभव लेने का अवसर मिला है।

*जंगल सफारी के साथ प्राकृतिक उद्यान भी पर्यटकों की पहली पसंद*

भोरमदेव जंगल सफारी के साथ यहां स्थित प्राकृतिक उद्यान भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। जंगल सफारी का आनंद लेने वाले पर्यटकों के अलावा बड़ी संख्या में लोग प्राकृतिक उद्यान का भ्रमण करने पहुंच रहे हैं। इससे भोरमदेव क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है और यह क्षेत्र प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी अलग पहचान बना रहा है।

*36 किलोमीटर के सफर में वन्यजीवों और पक्षियों का दीदार*

करीब 36 किलोमीटर लंबे जंगल सफारी मार्ग में पर्यटकों को अनेक वन्यजीवों और पक्षियों को देखने का अवसर मिलता है। सफारी के दौरान भारतीय गौर, भालू, नीलगाय, सांभर, कोटरी (बार्किंग डियर), बाघ के पदचिह्न (टाइगर पगमार्क), जंगली मुर्गा, विभिन्न प्रजातियों के पक्षी और रंग-बिरंगी तितलियां पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। घने जंगल, ऊंची पहाड़ियां और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर वातावरण पर्यटकों की जंगल यात्रा को रोमांचक और यादगार बनाता है।

*भोरमदेव जंगल सफारी के लिए अब घर बैठे कर सकते हैं ऑनलाइन बुकिंग*

भोरमदेव जंगल सफारी का रोमांच लेने के इच्छुक पर्यटकों के लिए अच्छी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अब पर्यटक घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से जंगल सफारी की बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए पर्यटकों को आधिकारिक वेबसाइट  bhoramdevwls.com पर जाना होगा, जहां ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। भोरमदेव के प्राकृतिक सौंदर्य, घने जंगलों और वन्यजीवों को करीब से देखने का अवसर पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र है। जंगल सफारी के माध्यम से पर्यटक प्रकृति के बीच रोमांचक सफर का आनंद ले सकते हैं। पर्यटक अपनी सुविधानुसार वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इससे पर्यटकों को बुकिंग के लिए अनावश्यक परेशानी नहीं होगी और वे पहले से अपनी सफारी की योजना बना सकेंगे।
                                                                                                                                                                                                                *इको-टूरिज्म के क्षेत्र में भोरमदेव की बढ़ती पहचान*

वन मंडलाधिकारी ने बताया कि लगभग 352 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले भोरमदेव अभयारण्य में 36 किलोमीटर लंबा जंगल सफारी मार्ग विकसित किया गया है। सफारी का मुख्य प्रवेश द्वार भोरमदेव मंदिर के पास करियाआमा क्षेत्र में स्थित है, जहां से पर्यटक अपनी जंगल यात्रा प्रारंभ करते हैं। इस सफारी के माध्यम से पर्यटकों को छत्तीसगढ़ के समृद्ध वन, वन्यजीव, जैव विविधता और प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से देखने का अवसर मिल रहा है। साथ ही पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय लोगों की आजीविका को भी मजबूती मिल रही है।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल