छत्तीसगढ़

मधुबाला गिरी के छत्तीसगढ़ियों के खिलाफ बिगड़े बोल, छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने कमिश्नर से की सख्त कार्रवाई की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ियों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मधुबाला गिरी नाम की महिला ने आपत्तिजनक, अशोभनीय और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है. छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने मधुबाला गिरी के खिलाफ कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कड़ी और गैर-जमानती धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

​छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी ने ज्ञापन में बताया कि हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. इस वीडियो में मधुबाला गिरी नामक महिला ने छत्तीसगढ़िया समाज के लिए अत्यंत आपत्तिजनक, अशोभनीय और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है. ज्ञापन के मुताबिक, वीडियो में समाज को “जाहिल-गंवार” और “अनपढ़” कहने के साथ-साथ खुली धमकियां भी दी गई हैं. इसमें “छह नंबर की चप्पल का निशान गाल पर पड़ेगा” और “सामने आने पर पैंट गीली हो जाएगी” जैसे उकसावे वाले और आपराधिक अभित्रास की श्रेणी में आने वाले शब्दों का प्रयोग किया गया है.

​सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका
​सिविल सोसायटी का कहना है कि इस प्रकार के अहंकारी और विद्वेषपूर्ण बयानों से संपूर्ण छत्तीसगढ़िया समाज के आत्मसम्मान को गहरी ठेस पहुँची है. सोशल मीडिया पर वीडियो के व्यापक प्रसार के कारण विभिन्न वर्गों के बीच वैमनस्य और कटुता फैल रही है, जिससे राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में लोक शांति भंग होने और कानून-व्यवस्था की गंभीर स्थिति उत्पन्न होने की आशंका जताई गई है.

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल