छत्तीसगढ़

नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त मामले में बड़ा खुलासा, डॉक्टर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, अब तक गिरोह के 6 सदस्य पहुंचे सलाखों के पीछे

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में डॉक्टर समेत तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक डॉक्टर और दो अन्य व्यक्ति शामिल हैं। खुलासा में पुलिस ने बताया कि आरोपी अस्पताल की सील लगाकर फर्जी डिस्चार्ज टिकट तैयार करते थे। इसके जरिए नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क को अंजाम दिया जा रहा था। इस कार्रवाई के बाद मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या बढ़कर 6 हो गई है। पुलिस अब गिरोह के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

डॉक्टर बनाता था फर्जी डिस्चार्ज टिकट
नवजात शिशु खरीद-फरोख्त मामले में पहले तीन महिला आरोपियों कृतिका साहू, अहिल्या नामदेव और गीतिका नाग को गिरफ्तार किया गया था। उनसे पूछताछ और मामले की विवेचना के दौरान तीन अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने डॉ. खिर सिंधु महानंद, प्रकाश कुमार कौरव और अश्वनी शर्मा को गिरफ्तार किया।

जांच में सामने आया कि आरोपी डॉ. खिर सिंधु महानंद नवजात शिशु के क्रेता यानी लाभार्थी को अस्पताल में भर्ती किए बिना ही अस्पताल की सील लगाकर फर्जी डिस्चार्ज टिकट तैयार करता था। इसके बाद वह यह डिस्चार्ज टिकट महिला आरोपी कृतिका साहू को उपलब्ध कराता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने वर्ष 2026 में कुल तीन डिलीवरी होने और 26 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाने की जानकारी दी है। आरोपी के कब्जे से प्रार्थिया के उपचार से संबंधित दस्तावेज और ओपीडी रिकॉर्ड रजिस्टर भी जब्त किया गया है।

आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को बनाते थे निशाना
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी प्रकाश कुमार कौरव पुरुष नर्स का काम करता था। वह अश्वनी शर्मा के साथ मिलकर कृतिका साहू, गीतिका नाग, अहिल्या नामदेव और अन्य आरोपियों के साथ नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त में शामिल था।

aamaadmi.in

आरोपी आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और अविवाहित गर्भवती महिलाओं की तलाश करते थे। इसके बाद उन्हें प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाता था। प्रसव के बाद नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त का सौदा किया जाता और उससे मिलने वाली रकम को आपस में बांट लिया जाता था। वहीं आरोपी अश्वनी शर्मा नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री के एवज में होने वाले पैसों के लेन-देन का काम करता था। मामले में प्रार्थिया को भी इसी तरीके से प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पहले तीन महिलाओं की हुई थी गिरफ्तारी
बता दें कि इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ था, जब ओडिशा की एक गर्भवती महिला को निःशुल्क प्रसव और उपचार का झांसा देकर रायपुर बुलाया गया था। प्रसव के बाद उसके नवजात बच्चे को बेचने के इरादे से महिला को बच्चे समेत बंधक बना लिया गया था। महिला की शिकायत पर आजाद चौक थाने में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 140(3), 143(4), 318(4) और 61 के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी। इस मामले में पुलिस ने सबसे पहले कृतिका साहू, अहिल्या नामदेव और गीतिका नाग को गिरफ्तार किया था। अब पूछताछ और विवेचना के आधार पर डॉक्टर खिर सिंधु महानंद, प्रकाश कुमार कौरव और अश्वनी शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरोह के नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस का कहना है कि मामले में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भूमिका और उनके द्वारा किए गए कृत्यों की विस्तृत जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त की संभावित घटनाओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त मामले में गिरफ्तार आरोपियों के नाम
पहले गिरफ्तार तीन महिला आरोपी
कृतिका साहू (34 वर्ष), निवासी आमापारा रामकुंड, थाना आजाद चौक, रायपुर।
अहिल्या नामदेव (40 वर्ष), निवासी सीतानगर गोगांव, थाना गुढ़ियारी, रायपुर।
गीतिका नाग (36 वर्ष), निवासी स्टोर पारा पुरैना, भिलाई-3, जिला दुर्ग।
अब गिरफ्तार तीन आरोपी
डॉ. खिर सिंधु महानंद (45 वर्ष), निवासी मोतीलाल नगर कोटा, थाना सरस्वती नगर, रायपुर।
प्रकाश कुमार कौरव (45 वर्ष), निवासी कपिस विहार, अमलीडीह, थाना न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर।
अश्वनी शर्मा (38 वर्ष), निवासी रामकुंड विहार, थाना आजाद चौक, रायपुर।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल