छत्तीसगढ़

CM साय ने 137 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात, कहा- रिसाली के विकास के लिए नहीं होगी कोई कमी

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नगरीय चुनाव का बिगुल बजने से पहले 24 नवंबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रिसाली निगम क्षेत्र में 68 करोड़ के विकास कार्यो का लोकापर्ण और भूमिपूजन किया. इस दौरान उन्होंने 137 करोड़ रुपये के अन्य विकास कार्यो की घोषणा की. निगम क्षेत्र में वृहद पेयजल योजना के तहत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सभी वार्डो में स्ट्रीट लाइट और मुक्तिधामों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा.

दरअसल, दुर्ग जिले के दौरान मुख्यमंत्री साय आज भिलाई पहुंचे. जहां उन्होंने सेक्टर-6 स्थित गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व के अवसर पर माथा टेका और लंगर में शामिल हुए. वहीं भिलाई के कन्ट्रोल रूम में साइबर थाने के नए भवन का लोकार्पण किया. इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंन्द्र यादव, सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चन्द्राकर, विधायक रिकेश सेन, मंच पर मौजूद रहे.

कार्यक्रम में किसान मोर्चा ने हल भेंटकर मुख्यमंत्री साय का स्वागत किया. मुख्यमंत्री साय ने क्षेत्रवासियों को अलग-अलग योजनाओं के तहत प्रमाण पत्र, आवास योजना की चाबी और स्वनिधि योजना की राशि प्रदान किया.

रिसाली निगम के विकास की कोई कमी नहीं होगी : CM साय
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रिसाली नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए कोई कमी नहीं होगी. आज चार बड़ी घोषणाएं की गई हैं. 134 करोड़ की लागत से वृहद पेयजल योजना के तहत कार्य किए जाएंगे. इससे क्षेत्र की जनता को स्वच्छ पेयजल मिलेगा. वहीं नेवई और जोरातराई मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण के लिए 1 करोड़ और स्ट्रीट लाइट के लिए 2 करोड़ रुपये की घोषणा की है.

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल