
पाकिस्तान में एक हिंदू लड़की से दरिंदगी का मामला सामने आया है. इस मामले ने लोगों की रूह कंपकंपा दी है. सिंध प्रांत में एक 8 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद हैवानों ने उसकी आंखें नोंच लीं. यह बच्ची पाकिस्तान के हैदराबाद के एक सरकारी हॉस्पिटल में जिंदगी-मौत के बीच जूझ रही है.
यह घटना दबा दी जाती, अगर एक हिंदू राइट्स एक्टिविस्ट उसका वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल नहीं करता. एक्टिविस्ट ने एक वीडियो क्लिप ट्वीट किया है, जिसमें पीड़िता को स्ट्रेचर पर देखा जा सकता है, जब उसके माता-पिता उसे अस्पताल परिसर के अंदर ले जा रहे थे. इस घटना ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है.
मामले के अनुसार, पीड़िता बच्ची भील समुदाय की है. आरोपी 28 अगस्त को उठा ले गए थे. सामूहिक दुष्कर्म से पहले और बाद में उसके साथ क्रूरता की गई. हैवानों ने उसके पूरे चेहरे को खरोंचा और आंखें तक नोंच डाली.
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- देश के जाने-माने संविधान विशेषज्ञ और पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी नहीं रहे
- चंगाई सभा को लेकर बवाल: भगवान श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण
- अवैध धान के भंडारण एवं खरीदी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, दो दिनों में 1,156 कट्टा से अधिक धान जब्त






