छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने सीजीएमएससी के कार्यों की समीक्षा की

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने सीजीएमएससी के कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने नवा रायपुर के स्वास्थ्य भवन में आयोजित बैठक में सीजीएमएससी को 1 अप्रैल 2023 तक सभी दवाओं और उपकरणों के रेट-कॉन्ट्रैक्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. उन्होंने सभी जिलों द्वारा प्राप्त की जाने वाली दवाईयों की एंट्री ऑनलाइन करने को कहा. उन्होंने तेजी से कार्य करने और आपूर्तिकर्ताओं की सुविधा की दृष्टि से सीजीएमएससी को ज्यादा से ज्यादा आईटी एप्लीकेशन्स के उपयोग के भी निर्देश दिए. स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर., स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक भीम सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक भोसकर विलास संदिपान और सीजीएमएससी के प्रबंध संचालक चंद्रकांत वर्मा भी समीक्षा बैठक में उपस्थित थे.

aamaadmi.in

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने बैठक में सीजीएमएससी के कार्यों की भौतिक और वित्तीय प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने सीजीएमएससी द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों के साथ ही दवाओं, कन्ज्युमेबल्स, रिएजेंट्स और मेडिकल उपकरणों की आपूर्ति की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि सीजीएमएससी द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता काफी संतोषप्रद है. श्री सिंहदेव ने सीजीएमएससी में मानव संसाधन की उपलब्धता की भी जानकारी ली.

aamaadmi.in

बैठक में सीजीएमएससी के प्रबंध संचालक चंद्रकांत वर्मा ने बताया कि सीजीएमएससी द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 301 करोड़ रूपए कीमत के 98 उपकरणों की खरीदी की गई है. इनमें से 252 करोड़ रूपए के 46 उपकरण स्वास्थ्य विभाग के लिए और 49 करोड़ रूपए के 52 उपकरण चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए खरीदे गए हैं. उन्होंने बताया कि वर्तमान में सीजीएमएससी के पास 1028 ड्रग्स, 439 रिएजेंट्स, 156 कन्ज्युमेबल्स और 82 मेडिकल उपकरणों के लिए रेट-कॉन्ट्रैक्ट उपलब्ध हैं.

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल