छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंराष्ट्र

आज का राशिफल:जानिए कैसा रहेगा आज का आपका दिन

आज का राशिफल:जानिए कैसा रहेगा आज का आपका दिन

मेष राशि :

आज लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के सक्षम होंगे। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपके किसी परिजन के स्वास्थ्य में यदि गिरावट हुई तो आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। आपका यदि कुछ धन कहीं अटका हुआ था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। जीवनसाथी को आप शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें।

शुभ अंक -3

शुभ रंग- पीला

aamaadmi.in

वृष राशि :

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने वाला है। यदि संतान के करियर को लेकर आप चिंतित चल रहे हैं, तो आप उनकी संगति की ओर विशेष ध्यान दें। यदि आपके रक्त संबंधी रिश्ते में किसी बात को लेकर कुछ अनबन चल रही थी, तो उसे आप बातचीत के जरिए समाप्त करने में कामयाब रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

शुभ अंक-5

शुभ रंग-आसमानी

 

मिथुन राशि ;

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आपको अपने जीवनसाथी का व्यवहार पसंद नहीं आएगा, जिसके कारण आपके रिश्ते में अनबन हो सकती है। व्यापार में यदि आपकी कोई भी डील लंबे समय से अटकी हुई थी, तो वह भी पूरी हो सकती है। आपको भविष्य के लिए कुछ अच्छा करने पर भी विचार विमर्श करना होगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

कर्क राशि :

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में कुछ तनाव लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको योजना को गुप्त रूप में बनाना होगा, नहीं तो लोग आपके आइडिया का फायदा उठा सकते हैं और आपके शत्रु आप पर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे। आज उलझनों के बावजूद आप अपनी चतुर बुद्धि से अपने साथियों को मात देने में कामयाब रहेंगे। अपनी किसी इच्छा की पूर्ति होने से आप अपने घर किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन भी कर सकते हैं।

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- गुलाबी

सिंह राशि :

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने कामों को समय रहते निपटाना होगा। आपके स्वभाव का चिड़चिड़ापन देखकर आपके परिवार के सदस्य परेशान रहेंगे। आपको अपने रुके हुए कामों को शांति से पूरा करना होगा और वाणी की मधुरता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपका कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है।

शुभ अंक-2

शुभ रंग- हरा

कन्या राशि :

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और किसी नई योजना में भी निवेश करने का मौका मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको ठगी लोगों से सावधान रहना होगा, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आज किसी संपत्ति के खरीदने या बेचने की योजना बना रहे थे तो उससे जुड़े सभी पहलुओं को सही तरह से परख लें नहीं तो समस्या हो सकती है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- ग्र्य

तुला राशि :

आज आप अपने रुपए के कामों पर पूरा फोकस बनाएं रखे, नहीं तो समस्या आ सकती है। आपकी कोई छोटी-मोटी गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। बिजनेस में यदि किसी को साझेदार बनाने के लिए सोचा है, तो आज वह पार्टनर आपको मिल सकता है। आपको इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने कामों पर ध्यान लगाए। माताजी को पैरों में दर्द परेशान कर सकता है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ब्राउन

वृश्चिक राशि :

आज का दिन आपको अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखना होगा। व्यापार में आप कुछ नवीनता लाने के लिए आपको कठिन प्रयास करने होंगे। अगर कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें सावधानी बरतें और चुप लगाएं। आप अपने घर को रेनोवेट कराने पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे और अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति करने की भी पूरी कोशिश करेंगे। भाइयों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

शुभ अंक-8

शुभ रंग- केसरिया

धनु राशि :

आज का दिन आपके लिए किसी मागंलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का रहेगा। आपको बिजनेस में कूटनीति बनानी होगी, तभी आपके काम पूरे हो सकेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे, लेकिन यदि आपने परिवार में लोगों की जरूरतों पर ध्यान नहीं दिया था, तो वे आपसे नाराज हो सकते हैं। जो लोग सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत हैं, उन्हें आज अच्छे कामों को करने का मौका मिलेगा, जिससे उनकी छवि और निखर कर आएगी।

शुभ अंक-7

शुभ रंग- बेबी पिंक

मकर राशि :

आज के दिन आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको अपने मन की बात सोच समझकर ही किसी मित्र सहकर्मी से शेयर करें, तो बेहतर रहेगा। लोगों के साथ व्यवहार सामान्य रखें। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क के जरिए काम करके किसी काम को समय से पहले पूरा करके दे सकते हैं। किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आपका पूरा हो सकता है।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- लेमन येलो

कुम्भ राशि :

आज का दिन कामकाज के मामले में समस्या लेकर आने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम व स्नेह बना रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर यदि परेशान चल रहे थे और आपको उसकी चिता सता रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आप मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की कोई बात बुरी लग सकती है, जिसके कारण बेवजह कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पैरेट ग्रीन

 

मीन राशि :

आज दिन थोड़ा नेगेटिव रह सकता है। आपको अपने मन में अच्छे विचारों को रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपको किसी चीज को लेकर समझौता करना पड़े, तो उसमें अवश्य करें, तभी आप अपने किसी बड़े लक्ष्य को आसानी से हासिल कर पाएंगे। किसी यात्रा पर जाने से पहले वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने का भय सता रहा है। बिजनेस में यदि आपने किसी पर आंख मूंदकर भरोसा किया, तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- पर्पल

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल