
Sam Bahadur Movie Review: ‘राजी’ के बाद अब विक्की कौशल के साथ वो अपनी नई फिल्म ‘सैम बहादुर’ लेकर आई हैं. विक्की कौशल अपनी पिछली कुछ रिलीज फिल्मों में कॉमेडी करने की कोशिश करते नजर आए हैं, लेकिन दर्शकों के बीच उनकी वो फिल्में इतना कमाल नहीं कर पाईं.
Sam Bahadur : 3/5
पर्दे पर : 1 दिसंबर, 2023
डायरेक्टर : मेघना गुलजार
संगीत : शंकर एहसान लॉय
कलाकार : विक्की कौशल, सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख व अन्य.
‘राजी’ और ‘उरी’ के बाद अब एक बार फिर विक्की एक फौजी के अवतार में नजर आए हैं और दर्शकों को उनसे फिर से वही जादू चलाने की उम्मीद होगी. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को ‘सैफ बहादुर’ के साथ ही रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘एनीमल’ भी रिलीज होने वाली है.
विक्की कौशल का अंदाज दिल जीत लेगा
फिल्म का फर्स्ट हाफ थोड़ा फ्लेट लगता है, पर सेकंड हाफ काफी इंगेजिंग है. लेकिन अपने पहले सीन से लेकर आखिरी सीन तक, विक्की कौशल पर्दे पर सैम के अवतार में इतने सटीक रहे हैं कि आप उनसे नजरें हटा नहीं पाएंगे. विक्की कौशकी चाल हो या उनका अंदाज, सेना और अपने जवानों के लिए उनके दिल में जो सम्मान है, उसे आप हर सीन में महसूस करेंगे. सैम मानेकशॉ की कहानियां और किस्से आपने खूब सुने होंगे लेकिन अगर आपने उनके बारे में कम सुना है तो इस फिल्म के जरिए विक्की कौशल आपको इस किरदार की इज्जत और उसे प्यार दोनों करने पर मजबूर कर देंगे.






