राष्ट्रबड़ी खबरें

 ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ उम्मीदें पूरी कर रही गारंटी की गाड़ी मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘मोदी की गारंटी’ वाली वाली गाड़ी जहां भी जा रही है लोगों की उम्मीदें पूरी कर रही है. यात्रा आरंभ हुए अभी 50 दिन भी नहीं हुए हैं लेकिन यह लाखों गांवों तक पहुंच चुकी है. यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है. उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ पूरे देश में सरकार की प्रमुख योजनाओं की अंतिम छोर तक पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है.

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों के विविध समूहों के साथ वर्चुअली संवाद में मोदी ने कहा कि यात्रा शुरू होने के बाद उज्ज्वला गैस कनेक्शन के लिए 4.30 लाख नए लोगों ने आवेदन किए है और एक करोड़ आयुष्मान कार्ड दिए जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि पहली बार इसके जरिये देशव्यापी स्वास्थ्य जांच की जा रही हैं और लगभग सवा करोड़ लोग इसका लाभ ले चुके हैं.

मोदी ने कहा कि 70 लाख लोगों की टीबी से जुड़ी जांच पूरी हो चुकी है जबकि 15 लाख लोगों की सिकल सेल एनीमिया के लिए जांच हुई है. प्रधानमंत्री ने कहा कि यात्रा के अद्भुत परिणाम सामने आ रहे हैं. आज देश के लाखों लाभार्थी सरकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने का माध्यम बन रहे हैं.

सहकारिता को मजबूती मोदी ने कहा कि उनकी सरकार सहकारी समितियों को ग्रामीण जीवन का एक मजबूत हिस्सा बनाने के लिए काम कर रही है.

aamaadmi.in

उन्होंने कहा कि इसके मद्देनजर दूध तथा चीनी उत्पादन जैसे क्षेत्रों में पहचान बनाने के बाद अब कृषि और मत्स्य पालन जैसे क्षेत्रों में तेजी लाई जा रही है. उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में उनकी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के करोड़ों लाभार्थियों के जीवन में आया बदलाव साहस, संतुष्टि और सपनों की कहानी है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश में लगभग 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं.

दो करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह देश में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ीं दो करोड़ महिलाओं को लखपति बनाना चाहते हैं. मध्य प्रदेश के देवास की रुबीना खान ने अपनी उद्यमशीलता की यात्रा को प्रधानमंत्री के साथ साझा किया. वह खुद ही एक स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की सदस्य हैं. रुबीना ने एक मजदूर से एक सफल व्यवसायी के रूप अपने सफर के बारे में बताया और बताया कि कोविड काल में मास्क और सैनिटाइजर बनाकर उन्होंने और उनकी टीम के सदस्यों ने महामारी से बचाव के राहत प्रयासों में योगदान दिया. प्रधानमंत्री ने उनके आत्मविश्वास की सराहना की और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में एसएचजी की भूमिका पर जोर देते हुए एसएचजी से दो करोड़ महिलाओं को ‘लखपति’ बनाने का संकल्प लिया.

वीडियो साझा किया प्रधानमंत्री ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें क्रिसमस के मौके पर उनके आधिकारिक आवास का भ्रमण करने वाली स्कूली छात्राएं खुश दिख रही हैं. मोदी ने कहा कि ऐसा लगता है कि उनके कार्यालय ने अंतिम परीक्षा पास कर ली क्योंकि स्कूली बच्चों ने इसे भरपूर समर्थन दिया है.

 

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल