छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंराष्ट्र

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में बीजेपी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक

aamaadmi.inछत्तीसगढ़ भाजपा सह प्रभारी नितिन नबीन ने लोकसभा चुनाव के लिए पदाधिकारियों में जोश भरते हुए कहा कि हमें 11 सीटें जीतना है. कार्य में लग जाना है. पूरी मेहनत करना है. 30 सीटों पर हम 51 प्रतिशत से ज्यादा मत हासिल करने में सफल हुए हैं. हमें इससे भी ज्यादा वोट हासिल करने है.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह और उपमुख्यमंत्री अरुण साव के अलावा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे, विधायक अजय चंद्राकर, धरमलाल कौशिक समेत वरिष्ठ नेता मौजूदगी में चर्चा हुई. बैठक में छत्तीसगढ़ भाजपा सह-प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि कार्यकर्ता हमेशा कहता था, हमें अपनी सरकार चाहिए. आज वो बात हो चुकी है. आपको आपकी अपनी सरकार मिल चुकी है. आज छत्तीसगढ़ का सरल आदिवासी आज इस प्रदेश का मुख्यमंत्री बन कर कार्य कर रहा है, यह एक बेहद सुखद अनुभव है.

उन्होंने कहा कि वातावरण ऐसा बना दिया गया था, जिससे भाजपा नहीं जीतेगी, ऐसा बताया जाता था. लेकिन हम तेज गति से कार्य करते रहे. आंदोलन पे आंदोलन करते रहे. जनता का साथ मिल रहा था. सभी आंदोलनों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने जब नारा दिया था, ‘अऊ नहीं सहिबो, बदल के रहिबो’ तब तय हो गया था कि भाजपा की सरकार आकर रहेगी.

लोकसभा चुनाव को लेकर अपना मार्गदर्शन देते हुए नितिन नबीन ने कहा कि जल्द ही बैठकों का दौर भी शुरू होगा, राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन मिलेगा. मोर्चा स्तर पर राष्ट्रीय अधिवेशन होंगे. युवा मोर्चा के बैनर तले नव मतदाता के 5 हजार जगहों पर कार्यक्रम होंगे. महिला मोर्चा लखपति दीदी कार्यक्रम करेंगी. सोशल मीडिया वॉरियर्स बनाने का काम करेंगे.

aamaadmi.in

छत्तीसगढ़ सह प्रभारी ने कहा कि पार्टी में नए लोगों को जोड़ने का क्रम जारी रहेगा. पूरे देश में गांव चलो अभियान होगा. इस तरह के कई कार्यक्रम होंगे. हर कार्य के लिए अलग-अलग कमेटी बनाई जाएगी. अगले 4 महीने आगे के कार्यों में लगना है. अच्छे के साथ-साथ अपनी कमियों की भी चर्चा करनी है.

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल