छत्तीसगढ़

जोन 5 में लगा विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर, 1800 लाभांवित

रायपुर. आज दिन की पहली पाली में केन्द्र सरकार के लोकहितैषी विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 5 के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक 41 के डीडी नगर सामुदायिक भवन परिसर में आमजनों की सुविधा हेतु केन्द्र सरकार की पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा, आयुष्मान कार्ड, पीएम उज्जवला, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्रों को प्रत्यक्ष लाभान्वित करने के उद्देश्य से लगाया गया. विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के अंतर्गत आज लगाये गये नगर निगम जोन क्रमांक 5 के तहत वार्ड नम्बर 41 के शिविर में रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी, वार्ड 41 पार्षद श्रीमती मंधु चंद्रवंषी, पार्षद प्रतिनिधि आषु चंद्रवंषी, पूर्व पार्षद रमेश सिंह ठाकुर, गोपी साहू, जोन 5 जोन कमिष्नर सुषील कुमार चैधरी, कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र सिंह सहित नगर पालिक निगम, रायपुर जिला प्रशासन सहित विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही.

शिविर में सांसद सुनील सोनी ने प्रषासनिक व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टाॅलों में जाकर किया . सांसद ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का रायपुर शहर नगर निगम क्षेत्र के रहवासी समस्त पात्र नागरिको को षिविर के माध्यम से सहजता व सरलता से दिलवाया जाना प्रषासनिक व्यवस्था के तहत सर्वोच्च प्राथमिकता देकर सुनिष्चित करवाने के निर्देश दिये है. विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत जोन 5 के वार्ड क्रमांक 41 के शिविर में लगभग 1800  से अधिक पात्र नागरिक केन्द्र सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं से  प्रत्यक्ष लाभान्वित हुए. आज लगभग 4900 से अधिक नागरिकों ने दोनों शिविरों में पहुंचकर केन्द्र सरकार की लोकहितैषी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की. विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत आज वार्ड क्रमांक 41 के षिविर में जन स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाया गया, जिसमें 1193 नागरिकों का चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दवाइयों सहित दिया. शिविर में 570 नागरिकों ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया. षिविर में पीएम विश्वकर्मा योजना से पात्र 264 नागरिक एवं पीएम उज्जवला योजना से 120 नागरिक लाभान्वित हुए. षिविर में 76 नागरिकों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी में सफलता की कहानी सुनाई, जबकि 144 नागरिकों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया.

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल