कॉर्पोरेटबड़ी खबरेंराष्ट्र

आरबीआई ने पेटीएम बैंक को 15 मार्च तक मोहलत

मुंबई . भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को सेवाएं जारी रखने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया है. इसके तहत किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड उत्पाद, वॉलेट और फास्टैग में जमा या टॉप-अप स्वीकार न करने के आदेश की अंतिम तारीख 15 मार्च तक बढ़ा दी गई है. आरबीआई ने कहा कि व्यापारियों सहित ग्राहकों के हित को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है.

रिजर्व बैंक ने 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट्स बैंक को ग्राहक खाते, प्रीपेड उत्पाद, वॉलेट व फास्टैग में 29 फरवरी के बाद जमा या टॉप-अप स्वीकार नहीं करने का निर्देश दिया था. यह फैसला ग्राहकों के हित को ध्यान में रखते हुए किया गया था, जिन्हें वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए थोड़े और समय की आवश्यकता हो सकती है. यह भी निर्देश दिया गया है कि बैंक ‘स्वीप-इन स्वीप-आउट’ सुविधा के तहत भागीदार बैंकों के पास ग्राहकों की जमा राशि की निर्बाध निकासी की सुविधा प्रदान करेगा.

फास्टैग जारी करने वाली सूची से हटाया

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टोल संग्रहण इकाई भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड ने वाहन चालकों को परेशानी से बचने के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अलावा 32 अधिकृत बैंकों से फास्टैग सेवाएं लेने की सलाह दी है. भारत में आठ करोड़ से अधिक फास्टैग उपयोगकर्ता हैं और पेटीएम पेमेंट्स बैंक की बाजार हिस्सेदारी करीब 30 प्रतिशत है.

aamaadmi.in

पेटीएम ने मुख्य खाता एक्सिस बैंक में खोला

पेटीएम ब्रांड का संचालन करने वाली वन97 कम्युनिकेशंस ने अपने मुख्य खाते को नियामकीय कार्रवाई में फंसे पेटीएम पेमेंट्स बैंक से एक्सिस बैंक में स्थानांतरित कर दिया है. नोडल खाता एक मास्टर खाते की तरह है जिसमें उसके सभी ग्राहकों, व्यापारियों के लेनदेन का निपटान किया जाता है. कंपनी ने शुक्रवार शाम को शेयर बाजार को इसकी सूचना दी.

आरबीआई ने अपने वायदे के मुताबिक पेटीएम पेमेंट्स बैंक से जुड़े 30 सवालों के जवाब भी शुक्रवार को जारी किया. यहां पर पेश हैं कुछ प्रमुख सवालों के जवाब-

 

एक माह में 50 फीसदी से ज्यादा गिरा शेयर

पिछले एक महीने में शेयर की कीमत में 50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है. एक महीने में ही शेयर की कीमत 750 रुपये से गिरकर 350 रुपये के भी नीचे जा चुकी है. 16 फरवरी 2024 को शेयर की कीमत एनएसई पर 341.30 रुपये के भाव पर बंद हुई. शेयर एक महीने में करीब 53.63 फीसदी गिर चुका है. पेटीएम का एनएसई पर 52 हफ्तों का उच्च स्तर 998.30 रुपये है और इसका 52 हफ्तों का निम्न स्तर 318.05 रुपये है. हालांकि, शुक्रवार को पेटीएम का शेयर शुक्रवार को पांच प्रतिशत मजबूत हुआ.

 

 

 

 

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल