कॉर्पोरेटबड़ी खबरें

शेयर बाजार में आई भारी गिरवाट , निवेशकों का 13 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

शेयर बाजार में आज भारी गिरावट आई है. शेयर बाजार खुलते ही तेजी से ढहने लगा. आज सेंसेक्स (Sensex) में 1000 अंकों की गिरावट आई तो वहीं निफ्टी (Nifty) 350 अंक तक टूट गया. दोपहर 2.30 बजे Sensex 1,046 अंक या 1.42% टूटकर 72,621 स्‍तर पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी 1.74% या 388 अंक गिरकर 21,947 पर कारोबार कर रहा था.

निफ्टी के मिडकैप इंडेक्‍स में 1730 अंक या 3.61 फीसदी की गिरावट देखी गई. साथ ही निफ्टी के स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स में 676 अंक या 4.50 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा BSE स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स 1824 और मिडकैप इंड़ेक्स 1382 अंक गिरकर कारोबार कर रहा था. इस भारी गिरावट के कारण मार्केट का सेंटीमेंट बदल गया और दिग्‍गज कंपनियों के शेयरों में जबरदस्‍त ब्रिकी हुई.

इस वजह से मार्केट में आई भारी गिरवाट

बीते दिनों सेबी चीफ ने मिडकैप और स्‍मॉल कैप स्‍टॉक को लेकर चिंता जताई थी. उन्‍होंने कहा था कि SEBI इनपर पैनी नजर रख रही है. मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में हेराफेरी के संकेत मिले हैं. इतना ही नहीं एसएमआई आईपीओ में भी गड़बड़ी के संकेत हैं. सेबी चीफ ने निवेशकों को इससे सतर्क रहने को कहा है. सेबी के इस बयान के बाद बाजार का सेंटीमेंट बदला, जिसका असर ये हुआ कि आज बाजार में भारी ब्रिकी हुई. स्‍मॉल कैप और मिडकैप इंडेक्‍स के साथ बाकी के इंडेक्‍स में भी भारी गिरावट आई है.

aamaadmi.in

करीब 13 लाख करोड़ का हुआ नुकसान

शेयर बाजार में भारी गिरावट के कारण बीएसई लिस्‍टेड कंपनियों का मार्केट कैप 12.67 लाख करोड़ रुपये घटकर 372 लाख करोड़ रुपये हो गया. इसका मतलब है कि कुछ ही घंटे के दौरान निवेशकों ने करीब 13 लाख करोड़ रुपये का नुकसान झेला.

Adani के शेयरों में आई भारी गिरावट

अडानी स्टॉक्स के टूटने की वजह से Adani Group का मार्केट कैप 90,000 करोड़ रुपये तक घट गया और गौतम अडानी 100 अरब डॉलर वाले क्लब से बाहर हो गए. बुघवार को अडानी के सभी शेयरों में गिरावट देखने को मिली, इनमें से सबसे ज्यादा अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर 9 फीसदी तक फिसला. इसके अलावा Adani Total Gas 7%, अडानी एंटरप्राइसेज 6%, Adani Wilmar 4%, Adani Port 5%, Adani Green Solution 4.5% और Adani Power 5% तक टूट गया. शेयरों में गिरावट के बीच गौतम अडानी की नेटवर्थ (Gautam Adani Net Worth) घटकर 99.9 अरब डॉलर पर आ गई है.

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल