
एमपीएमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश विशेष एसीजेएम अम्बरीश श्रीवास्तव ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने की कथित आरोपी सांसद संघमित्रा एवं मारपीट, गाली गलौज, जानमाल की धमकी व साजिश के आरोपी पूर्व सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या, नीरज तिवारी, सूर्यप्रकाश शुक्ला उर्फ चिंटू तथा रितिक सिंह के हाजिर न होने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.
मामले की अगली सुनवाई के लिए 16 अप्रैल की तारीख तय की है.
वारंट के तामील से बच रहेकोर्ट ने इससे पहले सभी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था. पुलिस रिपोर्ट ने कोर्ट को बताया कि आरोपी घर पर नहीं मिले, इस नाते वारंट का तामीला नहीं हो सका.
इस पर अदालत ने कहा कि पुलिस की रिपोर्ट से ऐसा प्रतीत होता है कि अभियुक्तगण वारंट के तामील से बच रहे हैं. इसके बाद एमपीएमएलए कोर्ट ने सभी आरोपियों की उपस्थिति के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया.
पहले समन, फिर जमानती वारंट अब गिरफ्तारी वारंट कोर्ट ने इस मामले में पहले आरोपियों को उपस्थित होने के लिए समन जारी किया था. पत्रावली के मुताबिक 6 जनवरी, 23 जनवरी तथा 5 फरवरी को कोर्ट ने उपस्थित होने का आदेश दिया था. जब आरोपी हाजिर नहीं हुए तो जमानती वारंट जारी किया. यह वारंट भी पुलिस तामील नहीं कर पाई. पुलिस के वारंट तामीला न करा पाने पर कोर्ट ने गुरुवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया.
पूर्व शादी से तलाक बताया था
पत्रावली के मुताबिक सुशांत गोल्फ सिटी निवासी दीपक कुमार स्वर्णकार ने अदालत में संघमित्रा, स्वामीप्रसाद समेत पांचों के खिलाफ वाद दाखिल किया है. मुकदमे के मुताबिक वादी एवं संघमित्रा वर्ष 2016 से लिव इन रिलेशन में रह रहे थे. संघमित्रा और उनके पिता स्वामी प्रसाद ने वादी को बताया कि संघमित्रा का पूर्व शादी से तलाक हो गया है. उसने 3 जनवरी 2019 को संघमित्रा से उसके घर पर शादी कर ली थी.






