
IPL 2024 Points Table Updated List– ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स की गाड़ी आखिरकार जीत की पटरी पर लौट आई है। शुक्रवार 12 अप्रैल की रात डीसी वर्सेस एलएसजी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर सीजन का दूसरा मुकाबला अपने नाम किया। इस जीत के साथ दिल्ली को पॉइंट्स टेबल में भी फायदा मिला है।
लखनऊ सुपर जाएंट्स को इस हार से आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल में एक पायदान का नुकसान हुआ है। टीम तीसरे से चौथे पायदान पर खिसक गई है। सीएसके और एलएसजी दोनों के बराबर 6-6 अंक है, मगर खराब नेट रन रेट होने की वजह से लखनऊ चौथे स्थान पर खिसक गई है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स तीसरे पायदान पर पहुंच गई है।
आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल लेटेस्ट अपडेट
टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट पॉइंट्स नेट रन रेट
राजस्थान रॉयल्स 5 4 1 0 0 8 +0.871
कोलकाता नाइट राइडर्स 4 3 1 0 0 6 +1.528
चेन्नई सुपर किंग्स 5 3 2 0 0 6 +0.666
लखनऊ सुपर जाएंट्स 5 3 2 0 0 6 +0.436
सनराइजर्स हैदराबाद 5 3 2 0 0 6 +0.344
गुजरात टाइटंस 6 3 3 0 0 6 -0.637
मुंबई इंडियंस 5 2 3 0 0 4 -0.073
पंजाब किंग्स 5 2 3 0 0 4 -0.196
दिल्ली कैपिटल्स 6 2 4 0 0 4 -0.975
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 1 5 0 0 2 -1.124
बात मुकाबले की करें तो, टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आयुष बदोने के अर्धशतक के दम पर 167 रन बोर्ड पर लगाए थे। एक समय ऐसा था जब एलएसजी 94 रन पर अपने 7 विकेट खो चुका था, तब टीम को 130 के स्कोर तक भी पहुंचना मुश्किल नजर आ रहा था। उस मौके पर आकर बदोनी ने 35 गेंदों पर 55 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। बदोनी ने इस दौरान अरशद खान के साथ 8वें विकेट के लिए रिकॉर्ड 73 रनों की साझेदारी भी की। कुलदीप यादव ने दिल्ली के लिए सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए।
हालांकि दिल्ली कैपिटल्स ने 168 रनों के लक्ष्य को 6 विकेट और 11 गेंदें शेष रहते आसानी से कर लिया। डीसी के लिए इस रन चेज में जेक फ्रेजर-मैकगर्क (55) ने अर्धशतक जड़ा, वहीं कप्तान ऋषभ पंत ने 41 रनों की शानदार पारी खेली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी निर्णायक रही।