चुनाव 2024छत्तीसगढ़लोकसभा चुनाव 2024

दंतेवाड़ा: मतदान केन्द्रों में अव्यवस्था, कलेक्टर ने किरंदुल के प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी हुए निलम्बित

दंतेवाड़ा: चुनाव के दौरान मुख्य नगरपालिका अफसर की अजब करतूत सामने आयी है। मतदानकर्मियों के नास्ते से लेकर अन्य व्यवस्था के आवंटित पैसे का CMO ने गोलमाल कर दिया। तीखी धूप में मतदानकर्मियों को ना पानी-चाय नसीब हुआ और ना ही नास्ता।

हद तो ये हो गयी, मतदाता को धूप से बचाने के लिए भी दिये पैसे को अधिकारी ने हजम कर लिया। ना मतदान केंद्र में छांव की व्यवस्था करायी और ना ही पंडाल लगाये। अब इस मामले में कलेक्टर सह निर्वाचन अधिकारी ने एक्शन लिया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दंतेवाड़ा ने प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद किरन्दुल पी.आर. कोर्राम, को लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 26 के द्वारा नगरीय निकाय क्षेत्र किरंदुल के अंतर्गत आने वाले 21 मतदान केन्द्रों में आवश्यक छायापानी, जलपान एवं अन्य व्यवस्था करने का दायित्व सौंपा गया था और मतदान केन्द्रों में छाया पानी, जलपान एवं अन्य व्यवस्था करने हेतु राशि आबंटित किया जाकर यह अपेक्षा की गई थी कि सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन करे।

किन्तु कोर्राम के द्वारा उक्त सौपे गए कार्य का निर्वहन न कर गंभीर व्यतिक्रम किया गया है।

aamaadmi.in

उक्त कृत्य निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण एवं समय-सीमा के कार्य के प्रति उदासीनता और घोर लापरवाही का द्योतक है जो कि सिविल सेवा आचरण नियम के नियम 3 (क) एवं सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण नियम के नियम 9 (1) के तहत दंडनीय है। अतएव लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 20 क के जिले में निर्वाचन के संचालन एवं पर्यवेक्षण के निहित अधिकारों का प्रयोग करते हुए पी.आर. कोर्राम, प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद किरन्दुल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल