खेलबड़ी खबरें

IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव के शतक की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराया

MI vs SRH: मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव के शतक की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया। एमआई की इस जीत में तिलक वर्मा ने भी अहम योगदान दिया। दोनों के बीच 143 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद के गेंदबाजों को संघर्ष करते देखा गया। मुंबई के बल्लेबाजों ने उनकी जमकर पिटाई की।

आईपीएल 2024 के 55वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 173 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 17.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 174 रन बनाए और सात विकेट से मुकाबला जीत लिया। मुंबई इस जीत के साथ अंक तालिका में 10वें से नौवें पायदान पर पहुंच गई है। अब टीम के खाते में आठ अंक हो गए हैं। वहीं, नेट रनरेट -0.212 का हो गया है। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बरकरार है।

सूर्या-तिलक ने दिलाई जीत
मुंबई इंडियंस की इस मैच में झटके के साथ शुरुआत हुई। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे ईशान किशन 26 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद टीम को 31 रन के स्कोर पर दो झटे लगे। कमिंस ने रोहित को आउट किया। इसके बाद पांचवें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने नमन धीर को आउट किया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

इसके बाद मोर्चा सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने संभाला। दोनों ने हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। सू्र्या ने इस मुकाबले में 51 गेंदों का सामना किया और 102 रन बनाए। वहीं, तिलक वर्मा ने 37 रनों की पारी खेली। हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर, जानसेन और कमिंस ने एक-एक विकेट चटकाया।

aamaadmi.in

हैदराबाद की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 173 रन बनाए। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने अच्छी शुरुआत की। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी हुई। हैदराबाद को पहला झटका बुमराह ने दिया। उन्होंने अभिषेक को आउट किया। वह सिर्फ 11 रन बना सके।

तीसरा झटका मयंक अग्रवाल के रूप में लगा। वह सिर्फ पांच रन बना सके। इसके बाद हेड को पीयूष चावला ने पवेलियन भेजा। सलामी बल्लेबाज ने सात चौकों और एक छक्के की मदद से 48 रन बनाए। इस मैच में नीतिश 20, क्लासेन दो, जानसेन 17, शाहबाज 10, अब्दुल तीन रन बना सके। वहीं, कमिंस 35 और सनवीर आठ रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या और पीयूष चावला ने तीन-तीन विकेट चटकाए। वहीं, अंशुल कंबोज और जसप्रीत बुमराह को एक-एक सफलता मिली।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल