चुनाव 2024बड़ी खबरेंलोकसभा चुनाव 2024

छत्तीसगढ़: महादेव सट्टा केस में ईडी का खुलासा, शेयर मार्केट में 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा का इंवेस्ट

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव सट्टा ऐप को ईडी ने सोमवार को अपनी चार्जशीट में खुलासा किया है कि, महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल और शुभम सोनी ने सट्टेबाजी से अर्जित अपनी काली कमाई को सफेद करने के शेयर मार्केट में 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश किया है। जिसकी जांच भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) करेगी।

महादेव बेटिंग ऐप को लेकर ईडी की ओर से पेश की गई 2020 पन्नों की चार्जशीट पेश की है। जिसमें यह खुलासा किया गया है कि, बड़ी रकम एक जगह कैश रखने के बजाय प्रमोटरों ने ऑनलाइन ही पूरा ट्रांजेक्शन किया और एक ही समय में करोड़ों रुपए के शेयर एक साथ खरीदे गए हैं। जिनमें ज्यादातर शेयर कई नामी कंपनियों के हैं। ऐसे इसलिए किया गया है ताकि भविष्य में उन्हें किसी भी तरह का कोई नुकसान ना उठाना पड़े और जरुरत पड़ने पर उन शेयरों का इस्तेमाल किया जा सके।

ईडी के द्वारा पेश परिवाद के अनुसार, आरोपी हरिशंकर टिबरेवाल महादेव सट्टे का प्रमोटर का पार्टनर है। साथ ही दोनों स्काई एक्सचेंज एप में भी प्रमुख साझेदार हैं। दोनों मिलकर सट्टे का पैसा शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर रहे थे। इसके लिए अलग से टीम बनाई गई थी। इस टीम में शेयर मार्केट के जानकारों को रखा गया था, जो ट्रेडिंग का काम करते थे। इसमें सूरज चोखानी, नितिन टिबरेवाल समेत अन्य लोग शामिल हैं।

इनमें हरिशंकर और नितिन के पास हवाला से पैसा आता था और रकम को अलग-अलग कंपनियों के नाम से शेयर मार्केट में इन्वेस्ट किया जाता था। यही काम सूरज चोखानी, संदीप मोदी, कमल किशोर, प्रशांत बागरी, गिरीश तलरेजा और अन्य करते थे। ईडी नीतिन, गिरीश और सुरेश को गिरफ्तार कर लिया हैं। वहीं बाकी आरोपी फरार हैं। इसके अलावा दुबई में बैठे प्रमोटर अब वे बिटकॉइन, क्रिप्टो करेंसी जैसे डिजिटल करेंसी में पैसों को एक्सचेंज करा रहे हैं।

aamaadmi.in

पढ़ें CGPSC prelims का परीक्षा परिणाम घोषित : 3095 परीक्षार्थी दिलाएंगे Mains का एग्जाम, 15 जून से शुरू होगी परीक्षा
ईडी की मानें तो सट्टेबाजी का पैसा एबिलिटी गेम्स प्राइवेट लिमिटेड, एबिलिटी स्मार्ट टेक प्राइवेट लिमिटेड, एबिलिटी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड, ब्रिलिनेंट इन्वेस्टमेंट कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, डिस्कवरी बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड, फॉरेस्ट विनकॉम प्राइवेट लिमिटेड, स्वर्ण भूमि वाणिज्य प्राइवेट लिमिटेड में निवेश किया गया है। इसके साथ ही ड्रीम अचीवर्स कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड, इकोटेक जनरल ट्रेडिंग एलएलसी कंपनी के अलावा दुबई की कैटलफीड ग्लोबल डीएमसीसी, प्लस कमोडिटीज डीएमसीसी और जेनिथ मल्टी ट्रेडिंग डीएमसीसी में निवेश किया गया है। ईडी को इतनी कंपनियों की ही जानकारी मिली है, आगे और भी कंपनियों के नाम सामने आ सकते हैं।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल