छत्तीसगढ़बड़ी खबरें

छत्तीसगढ़: कलेक्टर के निर्देश पर पोस्टमार्टम की सभी गतिविधियां ऑनलाइन की जाएगी

रायपुर: कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह और पुलिस कप्तान संतोष सिंह ने कलेक्टर सभाकक्ष में समय-सीमा के भीतर पोस्टमार्टम और रिपोर्ट तैयार करने के संबंध में पुलिस विभाग व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली।

कलेक्टर डाॅ. सिंह ने शवों का पोस्टमार्टम जल्द से जल्द हो, इसके लिए एम्स हाॅस्पिटल में भी चौकी खोलने के निर्देश दिए है। इससे पीएम भी जल्द होगा और रिपोर्ट भी जल्द से जल्द प्राप्त हो सकेगी। कलेक्टर के निर्देश पर माॅनीटरिंग आॅफ पोस्टमार्टम सिस्टम तैयार किए जा रहे है। इससे पोस्टमार्टम की सभी गतिविधियां आॅनलाइन पता चल सकेगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी कर पोर्टल में जानकारी अपडेट करनी होगी। इससे नागरिकों को काफी राहत मिलेगी। मेकाहारा में शवों का पोस्टमार्टम भी जल्द हो सकेगा। इसके लिए 4 डाॅक्टर नियुक्त किए जाएंगे। डाॅ. सिंह ने कहा कि घायलों की मदद के लिए अस्पताल तत्परता के साथ कार्य करें। घायलों को अस्पताल तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता है और दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने से पहले घायलों का प्राथमिकी इलाज करें और अटैंडेंट नियुक्त कर दूसरे अस्पताल के लिए रवाना किया जाएं। डाॅ. सिंह ने कहा कि आरबीसी 6-4 के तहत मुआवजे की प्रकरणों का निराकरण भी तेजी से किया जाएं और परिजनों को राशि का भुगतान किया जाएं।

पुलिस कप्तान संतोष सिंह ने कहा कि पीएम रिपोर्ट लंबित नहीं होने चाहिए। इसका निराकरण जल्द से जल्द किया जाएं, इसके लिए अस्पताल व पुलिस को समन्वय के साथ कार्य करने होंगे। एलएलसी रिपोर्ट भी बेहतर तरीके से और जल्द से जल्द तैयार किया जाएं। आपातकालीन के दौरान अस्पताल और पुलिस बेहतर समन्वय के साथ प्रकरण का निपटारा करें। साथ ही लंबित प्रकरणों में कमी लाना भी पहली प्राथमिकता है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, एडीएम श्री देवेंद्र पटेल, एडिशनल एसपी श्री लखन पटले, सीएमएचओ डाॅ. मिथिलेश चौधरी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल