बड़ी खबरेंरायपुर

होटल बेबीलान पहुंचा बुलडोजर: वीआईपी रोड स्थित ऑलीशान होटल के खिलाफ नगर निगम की बड़ी कार्यवाही

Raipur News: रायपुर. रायपुर नगर निगम ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी रायपुर के VIP रोड स्थित तीन सितारा होटल वेबीलोन द्वारा किया गया बेजा कब्जा तोड़ दिया. अफसरों ने बताया कि वेबीलोन होटल ने नहर पर अतिक्रमण कर निर्माण कर लिया था. सीनियर अफसरों से हरी झंडी मिलते ही आज निगम का अमला बुलडोजर लेकर होटल पहुंचा और अवैध निर्माण को ढहा दिया. चूकि वेबीलोन काफी नामी होटल है, इसलिए कार्रवाई को देखने बड़ी संख्या मेंं लोग पहुंच गए.

होटल वेबीलोन के पास में ही विधायक कालोनी हैं. बताते हैं, होटल ने वहां से गुजरने वाले नाले पर कब्जा कर अवैध निर्माण खड़ा कर लिया था. इससे नाले का पानी निकल नहीं पाता था. नाला उफनने के बाद पानी विधायक कालोनी में धुस जाता था. मगर चूकि बड़ा होटल है, इसलिए विधायक लोग भी कुछ नहीं कर पाते थे. अब सरकार बदली…विष्णुदेव सरकार ने अवैध निर्माण को तोड़ने में कोई हिचक नहीं दिखाई.

निगम अधिकारी संतोष पांडे ने बताया कि होटल संचालक ने वहां स्थित नाले पर अतिक्रमण कर रखा था. नाले पर करीब 4500 वर्ग फीट पर कब्‍जा करके निर्माण कर लिया था. इसी वजह से न केवल नाला चोक हो रहा था बल्कि आसपास दलदल बन गया है. इसी अवैध निर्माण के कारण बारिश के दौरान विधायक कालोनी में जलभराव की समस्‍या होती है.

नगर निगम के अफसरों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए होटल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ. इसी वजह से आज नगर निगम का अमला वहां अतिक्रमण तोड़ने की कार्यवाही कर रहा है.

aamaadmi.in

विधायक कालोनी में पानी भरने का मामला कई बार विधानसभा में गूंज चुका है. विधायक कई प्लेटफार्मो पर इसे उठाते रहे हैं कि बारिश में कालोनी में रहना मुश्किल हो जाता है. मगर सरकारी मशीनरी में कभी इस पर सुनवाई नहीं हुई.

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल