बड़ी खबरेंराष्ट्र

पुणे पोर्श कांड – नशे में धुत था, याद नहीं क्या हुआ आरोपी ने बताई उस रात की कहानी

पुणे पोर्श कांड को लेकर रोज नए खुलासे सामने आ रहे हैं. अब इस पूरे कांड के मुख्य आरोपी से पुलिस ने उस रात की घटना जानने की कोशिश की है. सूत्रों का कहना है कि आरोपी रईसजादे ने उस रात दो इंजीनियरों की जान ले ली थी लेकिन, उसे इस मामले में कुछ याद ही नहीं है. आरोपी ने पूछताछ में कहा कि वह उस रात नशे में इतना धुत था, उसे कुछ नहीं पता. वहीं, इस हाई प्रोफाइल मामले में हर पहलू की जांच करने के लिए पुलिस ने एक दर्जन से अधिक टीमों का गठन किया है, जिसमें 100 पुलिसकर्मी शामिल होंगे.

पुणे के कल्याणी नगर इलाके में 19 मई को एक नाबालिग लड़के ने कथित तौर पर बाइक पर जा रहे दो आईटी इंजीनियरों को अपनी लग्जरी कार से टक्कर मार दी थी. इस हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई थी. पुलिस ने इस हादसे के लिए तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं.

नशे में था, याद नहीं क्या हुआ

सूत्रों के मुताबिक, 17 साल के आरोपी ने उस रात पुणे की सड़क पर अपनी लग्जरी पोर्शे कार की टक्कर से दो लोगों की जान लेने को लेकर पहली बार मुंह खोला है. उसने पुलिस को बताया कि वह उस रात नशे में धुत था, इसलिए उसे याद नहीं कि उस रात क्या-क्या हुआ? किशोर न्याय बोर्ड ने पुलिस के अनुरोध पर उस पर एक वयस्क के रूप में मुकदमा चलाने का फैसला किया है. अपनी कार से दो को रौंदने से कुछ समय पहले वह कैमरे पर शराब पीते हुए कैद हुआ था. उसने कथित तौर पर एक पब में शराब पीने में 48,000 रुपये खर्च किए थे.

aamaadmi.in

100 पुलिसकर्मी करेंगे हर पहलू की जांच

पुणे पोर्श कार दुर्घटना मामले के हर पहलू की जांच करने के लिए पुलिस ने एक दर्जन से अधिक टीमों का गठन किया है, जिसमें 100 पुलिसकर्मी शामिल होंगे. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. उधर, इस कांड में पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज किए हैं. इसमें किशोर को शराब परोसने वाले बार के खिलाफ प्राथमिकी भी शामिल है.

पांच जिलों में लोगों को जागरुक करेगा बोर्ड

महाराष्ट्र सरकार का महिला एवं बाल विकास विभाग किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के प्रति और संवेदनशील बनाने के लिए कार्यशालाएं आयोजित कर रहा है. दरअसल, पुणे पोर्श कार हादसे मामले में मुख्य आरोपी को जमानत देने के फैसले के बाद जेजेबी की चौतरफा हो रही आलोचना के बाद यह पहल की गई है.

महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त डॉ. प्रशांत नारनवरे ने एक बयान में कहा, ‘‘इस घटना के बाद, हमने जेजेबी सदस्यों को नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. मैंने पांच जिलों का दौरा किया है, जिनमें नासिक, अहमदनगर, नांदेड़, सोलापुर और अकोला शामिल हैं. मैंने राज्य सरकार द्वारा नियुक्त जेजेबी सदस्यों से मुलाकात की और किशोर न्याय अधिनियम तथा इसके प्रभावी कार्यान्वयन के बारे में परामर्श सत्र आयोजित किए. ’’

 

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल