
NZ vs AFG: न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच आज टी20 विश्व कप 2024 का 14वां मुकाबला खेला गया। 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम 75 रन पर ऑलआउट हो गई। इसी के साथ अफगानिस्तान ने विश्व कप में बड़ा उलटफेर कर दिया। टीम को पहला झटका फजलहक फारुकी ने दिया। उन्होंने फिन एलन को पहले ओवर की पहली गेंद पर बोल्ड कर दिया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
इस मुकाबले में कीवी टीम के बल्लेबाजों को संघर्ष करते देखा गया। डेवोन कॉनवे आठ, डेरिल मिचेल पांच, केन विलियमसन नौ, मार्क चैपमैन चार, माइकल ब्रेसवेल शून्य, ग्लेन फिलिप्स 18, मिचेल सेंटनर चार, मैट हेनरी 12, लॉकी फर्ग्यूसन दो रन बनाकर आउट हुए। वहीं, ट्रेंट बोल्ट तीन रन बनाकर नाबाद रहे। इस मुकाबले में अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने कहर बरपाया। फजलहक फारुकी और राशिद खान ने चार-चार विकेट चटकाए जबकि मोहम्मद नबी को दो सफलता मिली।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 :
न्यूजीलैंड : फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेट कीपर), केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन।
अफगानिस्तान : रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान (कप्तान), करीम जनत, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।






