बड़ी खबरेंराष्ट्र

RBI डिजिटल फ्रॉड से बचाने को खुफिया प्लेटफॉर्म बनाएगा

ऑनलाइन लेनदेन में ग्राहकों को किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक एक डिजिटल भुगतान खुफिया प्लेटफॉर्म स्थापित करेगा.

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए बताया कि यह प्लेटफॉर्म ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने और डिजिटल भुगतान तंत्र को मजबूत बनाने में कारगर साबित होगा. इसकी स्थापना के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने एक समिति बनाई है, जो इसके विभिन्न पहुलओं को समझकर काम करेगी. समिति से दो महीने के भीतर अपनी सिफारिशें देने की उम्मीद है.

वास्तविक समय में डाटा साझा खुफिया प्लेटफॉर्म से कई फायदे होंगे. इसके जरिये सभी प्रणालियों पर वास्तविक समय में डाटा साझा करने की सुविधा मिलेगी. इससे डिजिटल धोखाधड़ी रोकने में बहुत मदद मिलेगी. भारत में डिजिटल भुगतान प्रणालियों (बैंक, एपीसीआई, कार्ड नेटवर्क और पेमेंट ऐप्स) की ओर से ग्राहकों को धोखाधड़ी बचाने के लिए अलग-अलग तरह के कदम उठाए गए हैं.

डिजिटल भुगतान धोखाधड़ी में भारी बढ़ोतरी आरबीआई ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया था कि बीते दो वर्षों में सबसे अधिक डिजिटल धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए गए. वित्त वर्ष 2023 में ऐसे मामले 300 बढ़कर 36,000 हो गए, जबकि वित्त वर्ष 2022 में 9,000 ऐसे मामले थे. वित्त वर्ष 2021-22 में ऐसी धोखाधड़ी की संख्या 3,596 थी, जो 2023-24 में बढ़कर 29,082 हो गई, यानी 708 फीसदी की बढ़ोतरी. मूल्य के संदर्भ में भी यह 155 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,457 रुपये हो गया.

aamaadmi.in

न ब्याज दरें बढ़ीं, न ही ईएमआई घटी

रिजर्व बैंक ने लगातार आठवीं बार रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर स्थितर रखा है. महंगाई को टिकाऊ स्तर यानी चार प्रतिशत पर लाने और वैश्विक अनिश्चितता के बीच आर्थिक वृद्धि को गति देने के मकसद से नीतिगत दर को यथावत रखा गया है. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि एमपीसी सदस्यों ने लक्ष्य के अनुरूप खुदरा महंगाई को लाने के लिए उदार रुख को वापस लेने के अपने निर्णय को भी कायम रखने का फैसला किया है. आरबीआई ने एक तरफ आर्थिक वृद्धि अनुमान में इजाफा किया है वहीं महंगाई दर के लक्ष्य को पूर्ववत रखा है.

 

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल