खेलबड़ी खबरें

SL vs BAN: बांग्लादेश ने रोमांचक मैच में श्रीलंका को दो विकेट से हराया, नुवान तुषारा की मेहनत बेकार

अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में चल रहे टी20 विश्व कप 2024 के 15वें मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका को दो विकेट से हराकर टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर कर दिया. ग्रुप डी के इस रोमांचक मुकाबले में जीत के साथ बांग्लादेश ने सुपर-8 में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को मजबूत कर लिया है. फिलहाल, नाजमुल हसन शांतो की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है. दूसरी ओर, श्रीलंका को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है और वे आखिरी पायदान पर पहुंच गए हैं. इससे पहले उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह विकेट से हार मिली थी.

डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और पथुम निसंका के 47 रनों की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 124 रन बनाए. जवाब में, बांग्लादेश ने 19 ओवर में आठ विकेट पर 125 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. यह इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की पहली जीत है.

125 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही. धनंजय डीसिल्वा ने एक रन के स्कोर पर ही पहला विकेट गिरा दिया था. सौम्य सरकार बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, जबकि तंजीद हसन को तुषारा ने बोल्ड कर दिया. तंजीद सिर्फ तीन रन बना सके. इसके बाद नाजमुल हसन शांतो बल्लेबाजी के लिए आए, जिन्हें भी तुषारा ने अपना शिकार बनाया. 28 रन के स्कोर पर बांग्लादेश के चार विकेट गिर चुके थे और टीम को एक मजबूत साझेदारी की जरूरत थी. इस स्थिति में लिट्टन दास और तौहीद हृदय ने मोर्चा संभाला और दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की. 12वें ओवर में हसरंगा ने तौहीद को एलबीडब्ल्यू आउट किया. तौहीद ने 20 गेंदों में 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि लिट्टन दास ने दो चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाए. शाकिब अल हसन ने आठ, रिशाद हुसैन ने एक और तस्कीन अहमद ने शून्य रन बनाए. महमूदुल्लाह 16 और तंजीम एक रन बनाकर नाबाद रहे. श्रीलंका की ओर से नुवान तुषारा ने चार और वानिंदु हसरंगा ने दो विकेट लिए. वहीं, डीसिल्वा और पथिराना को एक-एक सफलता मिली.

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल