
UTTRAKHAND : केदारनाथ और यमुनोत्री धाम तक पहुंचने की राह अब और भी सरल और सुगम होने वाली है। केदारनाथ धाम मार्ग के अगस्त्यमुनि से फाटा तक के, वहीं यमुनोत्री मार्ग पर पालीगाड से जानकीचट्टी मार्ग तक की चौड़ाई को बढ़ाने हेतु सुप्रीम कोर्ट की हाई पॉवर कमेटी ने अनुमति दे दी है।
वर्तमान समय में दोनों ही स्थानों के मार्ग पर सिर्फ सिंगल लेन है जो की अब डबल लेन हो सकेगा। जिससे यातायात और भी आसान और सुविधाजनक हो सकेगा ।बीते सालों में चारधाम यात्रा मार्ग को बेहतर किया गया है। किंतु केदारनाथ धाम में अगस्त्यमुनि से फाटा कुंड बाइपास तक 13 किमी सड़क की सिंगल लेन है, जिस कारण से कई बार वाहनों का आवागमन काफी प्रभावित होता रहा है।
ऐसे ही यमुनोत्री धाम मार्ग पर करीब 23 किमी पालीगाड से जानकी चट्टी तक का मार्ग भी सिंगल लेन में है। अब दोनों मार्गों के चौड़ा करने की राह आसान बन गई है।
एनएच के अधिकारियों के मुताबिक करीब पांच साल पहले पहाड़ के कटान पर रोक लग गई थी। उस वक्त से यह मामला रुका हुआ था। अब हाई पॉवर कमेटी ने मार्ग को चौड़ा करने की अनुमति प्रदान कर दी है।
सड़क की चौड़ाई सात मीटर तक बढ़ेगी
NH के अधिकारियों के मुताबिक सात मीटर तक मार्ग की चौड़ाई बढ़ सकेगी। साथ ही पटरी भी बनेगी। जिससे करीब चौड़ाई 10 मीटर तक हो पाएगी।