
Arijit Singh: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह का जादू देश के साथ ही विदेशों में चल रहा है,इन दिनों वे UK में अपने कंसर्ट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं,लेकिन इसी बीच खबर है की UK के कंसर्ट को उन्होंने कैंसल कर दिया है… आइए जानते हैं पूरी खबर…
Arijit Singh ने क्यों टाला शो ?
बतादें,अरिजीत सिंह इन दिनों थोड़े बीमार चल रहे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ही दी है। 11 अगस्त को वे UK में जाकर एक म्यूजिकल शो करने वाले थे, लेकिन उनकी तबीयत कुछ खराब होने के चलते उन्होंने इसे पोस्टपोन करने का फैसला किया। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सिंगर ने एक नोट शेयर कर अपने सभी फैंस को यह जानकारी दी है। शोज टाले जाने पर उन्होंने अपने सभी फैंस से नोट के जरिए से माफी मांगी है। और इसके साथ ही नई तारीखों का भी ऐलान किया है।
इंस्टा नोट में उन्होंने लिखा- प्यारे फैंस, मुझे यह जानकारी देते हुए खेद हो रहा है कि मेडिकल रीजन्स के कारण से हमारे अगस्त के म्यूजिक इवेंट को कुछ दिन पोस्टपोन करना पड़ रहा है। मैं जानता हूं कि आप सभी इस शो के लिए कितनी बेसब्री से इंतजार में लगे हुए थे। आपकी निराशा के लिए मुझे सचमुच बहुत खेद है। आप सभी का प्यार और सपोर्ट ही मेरी असल ताकत है।
साथ ही उन्होंने यूके में म्यूजिकल शो के नए तारीखें भी बताई हैं जो सितंबर माह में होने वाले हैं। उन्होंने कहा है कि- ‘मैं आप सभी के साथ कभी न भुलाने वाली यादें बनाने के इंतजार में हूं, दिल से माफी और ढेर सारे आभार।’