छत्तीसगढ़रायपुर

एक साथ नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव कराने सरकार ने जनता से मांगे सुझाव

एक साथ नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव कराने सरकार ने जनता से मांगे सुझाव

रायपुर। राज्य सरकार नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को एक साथ कराने की रणनीति पर काम कर रही है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने आम सूचना जारी कर जनता से सुझाव आमंत्रित किए हैं।

विधानसभा में इस विषय पर एक अशासकीय संकल्प भी प्रस्तुत किया गया था, जिसे चर्चा के बाद वापस ले लिया गया। इसके बाद, छत्तीसगढ़ सरकार ने इस विषय पर गहन अध्ययन और विचार-विमर्श के लिए एसीएस ऋचा शर्मा की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। यह समिति तीन प्रमुख बिंदुओं पर विचार कर 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। समिति के गठन का आदेश 4 अगस्त 2024 को जारी किया गया था।

जीएडी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि समिति समकालिक (Simultaneous) स्थानीय निर्वाचन के लिए आवश्यक वैधानिक, प्रशासकीय और वित्तीय मुद्दों पर विचार करेगी। समिति का उद्देश्य स्थायी रूप से समकालिक स्थानीय चुनावों को लागू करने के लिए आवश्यक उपायों और समयसीमा पर सरकार को सिफारिशें प्रस्तुत करना है।

इसके साथ ही, समिति ने जनता से भी इस मुद्दे पर विचार और सुझाव मांगे हैं। इच्छुक नागरिक 17 अगस्त तक निर्धारित प्रारूप में अपने विचार जीएडी की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं और ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं। आप अपने विचार निर्धारित प्रपत्र में लिखित रूप में 17.08.2024 तक ई-मेल sle-localelec2024@cg.gov.in में प्रेषित कर सकते हैं। निर्धारित प्रारूप सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाईट https://www.gad.cg.gov.in/ से डाउनलोड किया जा सकता है।

aamaadmi.in

विधानसभा के पिछले सत्र के दौरान, इस संबंध में विधायक राजेश मूणत ने अशासकीय संकल्प पेश किया था, लेकिन चर्चा के बाद इसे वापस ले लिया गया था। अब सरकार की यह पहल स्थानीय चुनावों को अधिक समकालिक और संगठित रूप से कराने के लिए की जा रही है, जिससे वित्तीय और मानव संसाधनों की बचत हो सके।

यह कदम राज्य में प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है, जो छत्तीसगढ़ को समकालिक स्थानीय चुनावों के मॉडल की ओर ले जा सकता है।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल