
मेष– निजी कमजोरियों को दूर करने का प्रयास करें, सफलता मिलेगी. भूमि मकानादि कार्य में व्यस्त रहेगे. सम्मान मिलेगा. मांगलिक कार्यो में समय देना होगा.
वृषभ– उलझी बात सुलझाने से आप राहत महसूस करेंगे. कार्यक्षेत्र की योजनायें अटकेंगी अध्ययन अध्यापन में मन लगेगा. सुख साहस पराक्रम बढे़गा.
मिथुन– स्वास्थ्य में चल रहा उतार परेशान कर सकता है. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा. व्यापार व्यवसाय की प्रगति होगी. धार्मिक कार्यो में लगन रहेगी.
कर्क– प्रियजनों के साथ समय बिताकर खुशी होगी. भाग्योदय के अवसर मिलने से उत्साह बना रहेगा. विरोधियों से कडे़ मुकाबले की संभावना है. वास्ते सतर्कता बांछनीय.
सिंह– आप कार्य के बोझ को कम करने की कोशिश करेंगे. कर्ज से छुटकारा पायेंगे. आवेश में आकर कोई भी ऐसा कार्य न करें, जो आपके हित में न हो.
कन्या– अध्ययन व लेखन से लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है. भाग्यो’न्नति के प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी. सामाजिक कार्य पूजा पाठ में मन लगेगा. महिला की सलाह हितकर रहेगी.
तुला– आप लोगों के साथ संबंध बढ़ाने का प्रयास करेगे. कार्यक्षेत्र में बर्चस्व बढे़गा. शत्रु पर विजय प्राप्त होगी. व्यवसाय में उन्नति होगी. मांगलिक कार्यो में खर्च होगा.
वृश्चिक– अपने गलत व भ्रामक विचारों को छोडे़, सफलता मिलेगी. शीघ्रता में कोई भी फैसला न लें. वाहन संबंधी बिक्री के कार्यो में उलझन हो सकती है.
धनु– जोखिम के कार्यो से दूर रहें. आपकी परेशानी बढ़ सकती है. परिश्रम तथा दौड़धूप की अधिकता रहेगी. अनपेेक्षित मेषन्तुकों के आने से खर्च में वृद्धि होगी.
मकर– व्यर्थ विवादों में उलझने की बजाय कार्यो पर ध्यान दें. साझेदारी का लाभ होगा. धार्मिक कार्यो में मदद प्राप्त होगी. साहसपूर्ण कामकाज बनने का योग है.
कुम्भ– युवा उच्च अध्ययन अथवा प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे. आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा. पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी.
मीन– बुजुर्गो के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता हो सकती है. फैसला लेने में स्वयं को अक्षम पायेंगे. दूर दराज की यात्रा का योग है. मेषन्तुकों के आने से प्रसन्नता रहेगी.






