
SEBI Ban Anil Ambani: मार्केट रेगुलेटर SEBI ने अनिल अंबानी पर बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें 5 साल के लिए सिक्योरिटी मार्केट से बैन कर दिया है। इसके साथ ही अनिल अंबानी पर 25 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। SEBI ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस होम फाइनेंस पर भी 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और इस कंपनी को 6 महीने के लिए बैन कर दिया है।
क्यों लगा बैन? (SEBI Ban Anil Ambani)
SEBI Ban Anil Ambani: SEBI ने अनिल अंबानी पर फंड डायवर्जन के आरोप में यह कार्रवाई की है। आरोप है कि अनिल अंबानी ने रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) के फंड को धोखाधड़ी से अपनी संस्थाओं को लोन के रूप में छिपाया। SEBI के आदेश के मुताबिक, अनिल अंबानी अब किसी भी लिस्टेड कंपनी या मार्केट रेगुलेटर के साथ रजिस्टर्ड मध्यस्थ में डायरेक्टर या प्रमुख प्रबंधकीय पद पर नहीं रह सकते।
शेयरों में गिरावट
SEBI की कार्रवाई की खबर के बाद अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयरों में तेज गिरावट आई है। पहले शेयरों में तेजी देखी जा रही थी, लेकिन SEBI की खबर के बाद यह गिरावट का सामना कर रहे हैं।
पूरा मामला
SEBI के आदेश के मुताबिक, अनिल अंबानी ने RHFL के प्रमुख प्रबंधकीय कर्मियों की मदद से कंपनी के फंड को गलत तरीके से डायवर्ट किया। इस मामले में कंपनी के मैनेजमेंट ने SEBI के निर्देशों की अनदेखी की, जिससे यह कार्रवाई की गई।