
Andhra Pradesh doctor attack: आंध्र प्रदेश: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जूनियर महिला डॉक्टर से रेप के बाद हत्या की घटना ने देशभर के डॉक्टरों में गुस्सा भर दिया है। इसी बीच, आंध्र प्रदेश के तिरुपति के एसवीआईएमएस अस्पताल में एक और महिला जूनियर डॉक्टर पर हमला हुआ। यह हमला अस्पताल के वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, और इसके बाद डॉक्टरों ने अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
Andhra Pradesh doctor attack: एसवीआईएमएस अस्पताल में हुई इस ताजा घटना में एक मरीज ने महिला इंटर्न पर हमला किया, जिसके बाद वहां के जूनियर डॉक्टरों ने सुरक्षा उपायों को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया। आंध्र प्रदेश जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने सभी चिकित्सा संस्थानों में तत्काल सुरक्षा उपायों की मांग की है। विरोध कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि वे अस्पताल में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं।
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक मरीज अचानक महिला जूनियर डॉक्टर पर हमला करता है। डॉक्टर ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन मरीज ने उसकी गर्दन पकड़ ली, जिससे वह स्ट्रेचर पर गिर गई। इस घटना ने कोलकाता में हुई भयानक घटना की यादें ताजा कर दी हैं, जहां एक जूनियर डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी।
SVIMS #TIRUPATI ANDHRA!
An young intern female Doctor attacked by Patient !!
He tried to grab her nack !!Doctors are on Strike !!
How can any one work in such atmosphere? #MedTwitter @AndhraPradeshCM @JPNadda @PMOIndia pic.twitter.com/lTSSdbDJdi
— Indian Doctor🇮🇳 (@Indian__doctor) August 24, 2024
इस घटना के बाद डॉक्टरों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है, और वे प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।






