
Uttarakhand News: हल्द्वानी: शहर में लगातार छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही हैं। हाल ही में, कार में बैठे कुछ लड़के सड़क पर जा रही लड़कियों को परेशान कर रहे थे, लेकिन एक लड़की ने बीच सड़क पर ही एक लड़के की पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया है, और लोग लड़की की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं।
राह चलते लड़कियों को परेशान करना पड़ा भारी
Uttarakhand News: देवभूमि में इन दिनों लड़कियों के साथ अपराध बढ़ते जा रहे हैं। नैनीताल के हल्द्वानी में भी दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। लेकिन इस बार शरारती लड़कों ने गलत लड़की से पंगा ले लिया। बताया जा रहा है कि लड़कियां कराटे की ट्रेनिंग लेती हैं और जब वे ठंडी सड़क से गुजर रही थीं, तो दो लड़के उन्हें परेशान करने लगे।
हल्द्वानी में राह चलती लड़कियों को छेड़ना पड़ा भारी, बीच सड़क में लड़की ने कर दी मनचलों की धुनाई #haldwani #news pic.twitter.com/YAPqq0tea3
— Khabar Uttarakhand (@KUttarakhand) September 6, 2024
लड़की ने बीच सड़क पर की पिटाई
लड़कियों में से एक ने बीच सड़क पर ही लड़के की जमकर पिटाई कर दी। यह देख भीड़ जमा हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि छात्रा लड़के को लात-घूसों से मार रही है और कह रही है, “अब और करेगा छेड़छाड़?” वीडियो में दूसरी लड़की भी आवाज देती है, “मुंह पर मार इसके!” यह वीडियो वायरल हो गया है, और लोग लड़की की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं।