
सुपरमॉडल मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बांद्रा, मुंबई स्थित अपने घर से कूदकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना बुधवार को सामने आई, लेकिन अभी तक परिवार की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है, न ही आत्महत्या का कारण स्पष्ट हुआ है। अनिल अरोड़ा अपने घर पर ही थे जब उन्होंने यह कदम उठाया।
इस मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है, और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। जैसे ही मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान को यह खबर मिली, वह तुरंत मलाइका के घर पहुंचे। घटना के समय मलाइका पुणे में थीं, लेकिन वह अब मुंबई के लिए रवाना हो चुकी हैं।
बतादें,अनिल अरोड़ा एक पंजाबी हिंदू परिवार से थे और उन्होंने क्रिश्चन मलयाली जॉयस पॉलीकार्प से शादी की थी। उनके दो बेटियां हैं – मलाइका और अमृता, जो बॉलीवुड में सक्रिय हैं। अनिल अरोड़ा पहले भारतीय मर्चेंट नेवी में कार्यरत थे।
एक दिन पहले ही मलाइका और अमृता अपनी मां से मिलने गई थीं, और दोनों बहनों को पैपराज़ी ने भी स्पॉट किया था। अब हर कोई इस बात का इंतजार कर रहा है कि इस दुखद घटना के पीछे की असली वजह क्या थी।
जब मलाइका 11 साल की थीं, उनके माता-पिता अनिल और जॉयस का तलाक हो गया था। इसके बाद से अनिल अरोड़ा ने हमेशा ही पब्लिक लाइफ से दूरी बनाए रखी।