
Kerala: केरल के त्रिशूर जिले के कुथिरन नेशनल हाइवे पर एक हैरान कर देने वाली घटना घटी। कुछ लोगों ने पहले एक व्यापारी का पीछा किया और फिर उसकी कार को रोककर उसका और उसके दोस्त का अपहरण कर लिया। लुटेरों ने दोनों से ढाई किलो सोना भी छीन लिया। इस लूटपाट की घटना का वीडियो डैशकैम में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
इस लूट को 12 लोगों के एक गिरोह ने अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह एक आभूषण व्यापारी अपने दोस्त के साथ कार में कोयंबटूर से त्रिशूर जा रहा था। उनके पास ढाई किलो सोने के गहने थे। लुटेरों ने पहले उनका पीछा किया, फिर उनकी कार के सामने आकर रुक गए और दोनों को अगवा कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना 22 सितंबर की सुबह करीब ढाई बजे की है। व्यापारी अरुण सनी और उनके दोस्त रोजी थॉमस जब त्रिशूर के लिए निकले थे, तभी तीन एसयूवी ने उनकी कार को रोक लिया। लुटेरों ने उन्हें धमकाकर सोना सौंपने को कहा। जब उन्होंने आनाकानी की, तो उन्हें गाड़ी से बाहर खींचकर जबरन दूसरी गाड़ी में बैठा लिया गया। अरुण के दोस्त को भी अलग कार में ले जाया गया।
🚨 Movie style Gold theft in Kerala, India
Gang in Kerala blocks cars on highway and kidnaps, looting 2.5 kg gold (worth 2.4 million USD).
The masked team robbed the gold when it was brought to Thrissur from Coimbatore in a car. pic.twitter.com/22Efjw5cjt
— Awful Everything 𝕏 (@Awfulthings_X) September 26, 2024
लुटेरों ने व्यापारी को सोने की जानकारी देने के लिए मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण व्यापारी ने सोने के ठिकाने के बारे में बता दिया। लूट के बाद, लुटेरों ने 1.84 करोड़ के सोने के साथ दोनों को अलग-अलग स्थानों पर छोड़ दिया। पुलिस को अरुण की कार बाद में वनियामपारा में मिली, लेकिन उसमें से सोना गायब था।