छत्तीसगढ़रायपुर

ब्रेकफास्ट विथ कलेक्टर: बेस्ट परफॉमेंस करने वाले कर्मचारियों के साथ डाॅ. गौरव ने किया ब्रेकफास्ट के साथ की चर्चा, जानें अगली बार किस विभाग को मिलेगा मौका

रायपुर। जमीनी स्तर के कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने एक नई पहल ब्रेकफास्ट विथ कलेक्टर की शुरूआत की है। इसके तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को कलेक्टर ने ब्रेकफास्ट करने के लिए आमंत्रित किया। कलेक्टर ने पटवारी से प्रशासकीय कार्याें के संबंध में चर्चा की और उनके परिवार का हाल-चाल जाना। कलेक्टर ने पटवारी से उनके सर्विस बुक, सत्व के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही कलेक्टर ने उनके अन्य मुद्दों की जानकारी ली। कलेक्टर ने जिले के मैदानी स्तर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी तहसीलों के पटवारियों के साथ यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आने वाले दिनों में महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के साथ यह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ब्रेकफास्ट विथ कलेक्टर में कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने हल्का पटवारियों के साथ चर्चा करते हुए उनसे समस्याओं की जानकारी ली और सुझाव भी मांगे। कलेक्टर ने कहा कि हल्का पटवारी अपने हल्का क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निपटारा करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाए और शासकीय योजनाओं की जानकारी भी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए। कलेक्टर ने कहा कि इससे दुर्घटना की जानकारी भी तत्काल मिल सकेगी। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने हल्का पटवारी से चर्चा के दौरान कहा कि राजस्व प्रकरणों का निपटारा समय-सीमा के भीतर किया जाए और कार्याें को पारदर्शिता के साथ करें। नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानियां नहीं होनी चाहिए। साथ ही कोई भी कार्य को सुगम किया जाए। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कहा कि लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा के भीतर प्रकरणों के निपटारा में कमी लाई जाएं। कलेक्टर ने कहा कि आरबीसी 6-4 के तहत आपदा मृत्यु पर पटवारी तत्काल रिपोर्ट पेश करें और पीड़ित परिवार के सदस्यों को जल्द से जल्द सहायता राशि की स्वीकृति कराई जाएं। इससे पीड़ित परिवार को भी काफी मदद मिलती है। कलेक्टर ने कहा कि आय, जाति प्रमाण पत्र के लंबित प्रकरणों को तेजी के साथ निपटारा किया जा रहा है। लंबित प्रकरणों की संख्या काफी कम हो गई है, जाति, आय, मूलनिवास प्रमाण जल्द से जल्द बनाए जा रहे है।
कलेक्टर ने हल्का पटवारी से रिकाॅर्ड दुरूस्ती, नामातंरण प्रकरण, सर्विस बुक अपडेट पर चर्चा की। कलेक्टर ने उपस्थित हल्का पटवारी से कहा कि कार्य को बेहतर करने के लिए जो प्रयास किए जा सकते हैं, वे भी जानकारी दे सकते है। पटवारी का कानून व्यवस्था बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान होता है, ऐसे में गंभीरता बनाने की आवश्यकता है। कलेक्टर ने ब्रेकफास्ट विथ कलेक्टर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारी जागेश्वर चंद्राकर आरंग, मनीष धनगर गोंदवारा, राजेश साहू धरसींवा, राकेश जांगडे अभनपुर, प्रशांत शर्मा गोबरानवापारा, अखिलेश भागड़कर तिल्दा, शांति दिनकर खरोरा, संदीप चंद्राकर मंदिरहसौद से चर्चा की।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल