छत्तीसगढ़रायपुर

सौर संयंत्रों की गुणवत्ता में लापरवाही: ब्लैकलिस्ट एवं वारंटी अवधि के संयंत्रों को कार्यशील नहीं करने पर सुरक्षा निधि काटने के निर्देश

सीईओ क्रेडा ने ली विभागीय समीक्षा 

रायपुर।  राजेश सिंह राणा मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्रेडा द्वारा क्रेडा की मुख्य योजनाओं जल जीवन मिशन, सौर सुजला योजना, सोलर हाई मास्ट, सोलर ऑफ ग्रिड पॉवर प्लांट, मॉडल विलेज एवं अन्य परियोजनाओं की समीक्षा बैठक विडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के समस्त जिलों के जिला प्रभारियों एवं विभिन्न जिलों मे कार्य कर रही इकाईयों की समीक्षा बैठक ली गई। इस बैठक में प्रदेश में संचालित क्रेडा के समस्त जोनल कार्यालय के कार्यपालन अभियंता एवं जिला कार्यालयों से जिला प्रभारी/सहायक अभियंता एवं संबंधित इकाईयों को प्रतिनिधि उपस्थित थे।
सर्वप्रथम क्रेडा सी.ई.ओ. श्री राणा द्वारा प्रदेश में कृषि कार्यों हेतु सिंचाई उपलब्ध कराने की राज्य की महत्वाकांक्षी सौर सुजला योजना की समीक्षा की गई, योजनांतर्गत समीक्षा में फेस-08 के लंबित कार्यों को 01 माह में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिये गए एवं बैठक में अनुपस्थित इकाईयों के लंबित कार्यों को निरस्त करने के निर्देश दिये गए।
तदोपरान्त क्रेडा सी.ई.ओ. द्वारा प्रदेश पेयजल व्यवस्था हेतु संचालित जल जीवन मिशन योजनांतर्गत स्थापित किये जा रहे टंकी युक्त सोलर पंपों के अप्रारंभ कार्य, लंबित सर्वे एवं अनुपयुक्त स्थलों के संबंध में चर्चा की गई जिसमें अप्रारंभ कार्यों में आ रही समस्याओं को एवं अनुपयुक्त स्थलों की जानकारी लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग (पी.एच.ई.) के माध्यम से निराकरण किया जाकर कार्यों को जल्द से जल्द प्रारंभ करने एवं समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया, तथा कार्यरत् इकाईयों द्वारा समय-सीमा में कार्य प्रारंभ/पूर्ण न किये जाने की स्थिति में कार्यों के निरस्त कर दिये जाने की चेतावनी दी गई।
इसके बाद क्रेडा सी.ई.ओ. राणा द्वारा प्रदेश के चयनित स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराने की राज्य की बहुत ही आकर्षक एवं पसंदीदा सोलर हाईमास्ट योजना की समीक्षा की गई। योजनांतर्गत लंबित सर्वे एवं प्रगतिरत कार्य एवं अप्रारंभ कार्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई जिसमें सोलर हाईमास्ट संयंत्रों की स्थापना हेतु जारी एल.ओ.आई. के विरूद्ध इकाईयों को सर्वे कार्य शीघ्र पूर्ण कर सर्वे रिपोर्ट संबंधित जिला कार्यालयों में जमा करने के निर्देश दिये गये साथ ही अप्रारंभ कार्यों को जल्द से जल्द प्रारंभ करते हुऐ समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है। कार्यरत् इकाईयों द्वारा समयसीमा में कार्य प्रारंभ/पूर्ण न किये जाने की स्थिति में कार्यों के निरस्त कर दिये जाने की चेतावनी दी गई।
तदोपरान्त ऑफ ग्रिड सोलर पॉवर प्लांट की समीक्षा करते हुए श्री राणा द्वारा पीएम श्री स्कूल में सौर संयंत्रों की स्थापना कार्य प्राथमिकता में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित इकाई को दिये गए, तथा संबंधित जिला प्रभारियों को पीएम श्री स्कूल में स्थापित किये जा रहें संयंत्रों का भौतिक निरीक्षण कर नियमानुसार पूर्ण तकनीकी मापदंड अनुसार एवं गुणवत्ता के साथ संयंत्र स्थापित कराकर विस्तृत रिपोर्ट प्रधान कार्यालय प्रेषित किसे जाने का निर्देश दिये गए। सभी इकाईयों को काम शीघ्रता से ससमय पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसमें मुख्य रूप मेसर्स नव्या टेक्नोलॉजी को अंतिम चेतावनी देते हुए कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी प्रकार मॉडल सोलर विलेज़ योजनांतर्गत सी.ई.ओ. क्रेडा द्वारा पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के कम्पोनेन्ट मॉडल सोलर विलेज़ के क्रियान्वयन हेतु प्रक्रियात्मक प्रगति की समीक्षा की गई। यह जानकारी प्राप्त होने पर कि, 09 जिलों में मॉडल सोलर विलेज़ का चयन नही किया गया है, उक्त हेतु संबंधित जिला प्रभारियों को शीघ्र ही मॉडल विलेज़ चयन की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश क्रेडा सी.ई.ओ. श्री राणा द्वारा दिये गए।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, क्रेडा द्वारा सभी अधिकारियों एवं स्थापनाकर्ता इकाईयों को कतिपय कारणों से अकार्यशील सौर संयंत्रों को निर्धारित समय-सीमा में सुधार कर कार्यशील करने के निर्देश दिये गये ताकि हितग्राहियों को सौर संयंत्रों का सम्पूर्ण लाभ प्राप्त हो सके। बैठक में श्री राजेश सिंह राणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, क्रेडा के साथ आर.एस. भाकुनी, अधीक्षण अभियंता, जे.एन.बैगा, कार्यपालन अभियंता, कमल पुरेना, सहायक अभियंता, श्री निखिल गर्ग, सहायक अभियंता, वैभव दुबे, सहायक अभियंता एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा क्रेडा में पंजीकृत व विभिन्न योजनाओं में कार्यरत् इकाईयॉं उपस्थित रहे।
क्रेडा सी.ई.ओ. राणा द्वारा अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेष को उच्च शिखर तक ले जाने की दिशा में सतत् प्रयास माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है, जिनके सकारात्मक परिणाम नित्य ही प्राप्त हो रहे हैं।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल