राष्ट्र

यात्री कृपया ध्यान दें,रेलवे ने IRCTC Ticket Booking प्रक्रिया में किया बदलाव

IRCTC Ticket Booking: अगर आप ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं तो ध्यान दीजिए, क्योंकि भारतीय रेलवे ने आपके सफर को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है! अब आपको 120 दिन पहले टिकट बुक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रेलवे ने इस नियम को छोटा कर दिया है, और अब आप केवल 60 दिन पहले ही टिकट बुक कर पाएंगे। 1 नवंबर 2024 से ये बदलाव लागू हो जाएगा, और इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। तो अब टिकट बुक करने की जल्दबाजी से बचिए, लेकिन सावधान रहिए, क्योंकि पहले के मुकाबले अब आपके पास आधा समय कम रह गया है!

तत्काल टिकट का खेल जारी रहेगा

अगर आपको अचानक यात्रा करनी पड़े, तो चिंता की कोई बात नहीं! रेलवे की तत्काल टिकट सेवा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यात्रा से एक दिन पहले सुबह 10 बजे से 3 AC और ऊपरी श्रेणियों के लिए टिकट बुकिंग शुरू होगी, जबकि स्लीपर क्लास के लिए सुबह 11 बजे से।

विदेशी पर्यटकों को VIP ट्रीटमेंट

विदेशी पर्यटक खुश हो जाएं, क्योंकि उन्हें ये 60 दिन का नियम छू भी नहीं पाएगा। वे 365 दिन पहले भी टिकट बुक कर सकते हैं, मतलब कि उनके लिए कोई बदलाव नहीं।

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वालों के लिए बड़ी बात

IRCTC Ticket Booking: ये बदलाव उन यात्रियों के लिए थोड़ा सिरदर्द बन सकता है, जो पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार की ट्रेनों में सफर करते हैं। पहले 120 दिन पहले टिकट बुक करने का समय मिलता था, लेकिन अब सिर्फ 60 दिन ही हैं, जिससे टिकट कंफर्म होने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है।

aamaadmi.in

कुछ ट्रेनों में यह नियम पहले से ही लागू था, जैसे कि ताज एक्सप्रेस, जिनमें कोई बदलाव नहीं होगा। छठ जैसे त्योहारों के दौरान बुकिंग पहले ही शुरू हो जाती है, इसलिए आपको थोड़ा अलर्ट रहना होगा।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल