छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश की संभावना, अलर्ट

मानसून की विदाई के बाद भी अभी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी चार दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आसमान में बादलों की उपस्थिति से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है, जिसमें सबसे अधिक तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में हाेने वाली बारिश से तापमान में कमी आने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी एक साथ तीन सिस्टम बने हुए हैं जिससे बूंदाबांदी हो सकती है। बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी का आगमन हो रहा है। जिससे मौसम में उमस बरकरार है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री रायपुर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री पेंड्रा रोड़ में दर्ज किया गया।

तीन सिस्टम बने, इनसे बारिश की संभावना
1) दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और उससे सटे उत्तरी तटीय तमिलनाडु के ऊपर स्थित एक कम दबाव का क्षेत्र अब रायलसीमा और इसके आसपास बना हुआ है।

2) एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी असम और आसपास के इलाकों में बना हुआ है जो कि माध्य समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है तथा इससे सम्बद्ध द्रोणिका औसत समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर स्थित है तथा लगभग 93° पूर्वी देशांतर व 25° उत्तरी अक्षांश के उत्तर में है।

aamaadmi.in

3) 20 अक्टूबर के आसपास उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रिय चक्रवात बनने की संभावना है। इसके प्रभाव में, 22 अक्टूबर के आसपास मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, उसके बाद, इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और और तीव्र होने की संभावना है।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल