छत्तीसगढ़रायपुर

चक्रवाती तूफान दाना का असर, बादल छाए और हल्की ठंड का अहसास

रायपुर। चक्रवाती तूफान “दाना” का असर ओडिशा के तटीय इलाकों पर व्यापक रूप से दिखा है, लेकिन छत्तीसगढ़ में इसके प्रभाव की तीव्रता काफी कम रही। तूफान के प्रभाव से प्रदेश में हवा की गति बढ़कर 15 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई। कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने से हल्की ठंड का अहसास हुआ, लेकिन व्यापक असर नहीं देखा गया।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, आगामी 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के मध्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। साथ ही, कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात भी हो सकता है। फिलहाल, तूफान “दाना” उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए कमजोर पड़ गया है और उत्तरी तटीय ओडिशा के ऊपर एक गहरे अवदाब क्षेत्र के रूप में केंद्रित हो गया है। इस समय हवा की अधिकतम गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाके में अच्छी बारिश की संभावना

ओडिशा से सटे छत्तीसगढ़ के उत्तरी जिलों में इस तूफान के कारण रात के समय अच्छी बारिश की संभावना है, जबकि हवा की गति भी यहां 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। रविवार से हवा की गति में धीरे-धीरे कमी आकर यह 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। सरगुजा और बिलासपुर संभाग के पूर्वी जिलों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
मौसम बदलने से तापमान में गिरावट

aamaadmi.in

तूफान “दाना” के प्रभाव के चलते प्रदेश में मौसम में बदलाव दिखने लगा है, जिससे हल्की ठंड का अनुभव हो रहा है। बीते दो दिनों से न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रिकॉर्ड किया जा रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 32.5 डिग्री दंतेवाड़ा में और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

रायपुर में बारिश की संभावना

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को पूरे दिन आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि शाम को गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। रायपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। तूफान “दाना” के गुजर जाने के बाद अगले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ में मौसम सामान्य होने की उम्मीद है।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल