
न्यूजीलैंड की संसद में गुरुवार (14 नवंबर 2024) को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। हाना-रावहिती करियारीकी मैपी-क्लार्क(Hana rawhiti), जो सबसे कम उम्र की माओरी सांसद हैं, ने स्वदेशी संधि विधेयक के विरोध में संसद में हाका नृत्य करना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने विधेयक की एक प्रति भी फाड़ दी। हाना के साथ कुछ अन्य सांसद भी इस विरोध में शामिल हो गए और पूरा सदन हाका नृत्य करने लगा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
यह विरोध तब हुआ जब सांसद संधि सिद्धांत विधेयक पर मतदान करने के लिए एकत्र हुए थे। 22 वर्षीय Hana rawhiti ने बोलते हुए विधेयक की प्रति फाड़ दी और पारंपरिक माओरी नृत्य हाका करने लगीं। देखते ही देखते सदन के अन्य सदस्य और गैलरी में बैठे दर्शक भी इसमें शामिल हो गए। इस कारण स्पीकर ने सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित कर दी।
इस विधेयक का विरोध इस लिए हो रहा है क्योंकि आलोचकों का कहना है कि यह माओरी अधिकारों से समझौता करता है और नस्लीय विवाद को जन्म दे सकता है। 1840 की वेटांगी संधि के सिद्धांतों के तहत, माओरी जनजातियों को अपनी भूमि और अधिकारों की सुरक्षा का वादा किया गया था, लेकिन इस विधेयक में उन अधिकारों को न्यूजीलैंडवासियों पर लागू करने की बात की गई है।
🔥Unprecedented & simply magnificent. That time in Nov 2024 when a haka led by Aotearoa’s youngest MP 22yo Hana-Rawhiti Kareariki Maipi-Clarke erupted in the House stopping the Treaty Principles Bill from passing its first reading, triggering the Speaker to suspend Parliament.… pic.twitter.com/pkI7q7WGlr
— Kelvin Morgan 🇳🇿 (@kelvin_morganNZ) November 14, 2024
हाना-रावहिती करियारीकी मैपी-क्लार्क न्यूजीलैंड की 22 वर्षीय सांसद हैं और वे ते पाटी माओरी का प्रतिनिधित्व करती हैं। वे अपने युवा दृष्टिकोण के कारण चुनाव में चुनी गईं और संसद में पारंपरिक हाका का प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरीं।