छत्तीसगढ़रायपुर

साय सरकार का एक साल : छत्तीसगढ़ पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा,कांग्रेस को लगाई लताड़

रायपुर: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज रायपुर पहुंचे और साइंस कॉलेज मैदान में जनादेश परब कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने अपनी सभा की शुरुआत छत्तीसगढ़ की पवित्र धरती को नमन करते हुए की। नड्डा ने माता कौशल्या के जन्मस्थान और भगवान राम के ननिहाल की महत्ता को उजागर करते हुए इसे विशेष अवसर बताया।

संसद हमले की याद दिलाई

सभा में 13 दिसंबर 2001 को संसद पर हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उसी दिन, आज से एक साल पहले, भाजपा की सरकार बनी थी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “हम सत्ता का उपयोग सेवा के लिए करते हैं, जबकि कांग्रेस इसे भोग का साधन मानती है। यही दोनों पार्टियों का सबसे बड़ा फर्क है।”

कांग्रेस पर सीधा हमला

कांग्रेस सरकार की नीतियों को आड़े हाथों लेते हुए नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने राहुल गांधी के 72,000 रुपये सालाना देने के वादे को जुमला बताया और कहा कि भाजपा ने अपने सभी वादे निभाए, जैसे महतारी वंदना योजना। उन्होंने कहा, “कांग्रेस का खोटा सिक्का अब नहीं चलेगा। छत्तीसगढ़ में भाजपा सेवा और विकास की राजनीति करती है।”

मुख्यमंत्री साय और अन्य नेताओं ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अन्य मंत्रियों ने एयरपोर्ट पर नड्डा का स्वागत किया। सीएम ने उन्हें ढोकरा शिल्प से बनी अयोध्या राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।

aamaadmi.in

सरकार की उपलब्धियां पेश की गईं

कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग द्वारा सरकार की उपलब्धियों को दिखाने के लिए एक वीडियो भी जारी किया गया। इस वीडियो में 1124 करोड़ रुपये के विकास कार्यों, पद्मश्री सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक की कला, और विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया गया।

सीएम साय का संबोधन

सीएम साय ने छत्तीसगढ़ी में कहा, “जनता ने भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंका और बीजेपी पर भरोसा जताया। कांग्रेस ने 36 वादों में से एक भी पूरा नहीं किया और गरीबों का हक छीना। भाजपा ने लोगों की सेवा का संकल्प लिया है और यही अंतर है।”

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल