बड़ी खबरें

ठण्ड से बचने तंबू के अंदर लगाई आग, दम घुटने से पति-पत्नी की मौत

The post ठण्ड से बचने तंबू के अंदर लगाई आग, दम घुटने से पति-पत्नी की मौत appeared first on CGNN.
सरगुजा। सरगुजा जिले के ग्राम पलगढ़ी में गमला ईंट भट्ठे के पास तंबू के अंदर सोए मजदूर दंपती का शव मिला है। सुबह दंपती के बच्चे भट्ठे पर पहुंचे और दोनों को उठाने की कोशिश की, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों ने ठंड से बचने के लिए तंबू के अंदर आग जलाई थी। आशंका है कि दोनों की दम घुटने से मौत हुई है।
घटना दरिमा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, लखनपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पलगड़ी में संचालित गमला ईंट भट्ठे में गांव के कलिंदर अगरिया (30) और पत्नी सुंदरी अगरिया (28) पिछले दो माह से ईंट बनाने का कार्य कर रहे थे। 28 दिसंबर शनिवार की शाम लगभग 6.30 बजे दोनों ने अपने दोनों बेटे हीरालाल (11) और मोतीलाल (8) को अपने घर में छोड़कर रात को वापस ईंट भट्ठे के पास तंबू में सोने चले गए थे।
मजदूर दंपती के दोनों बच्चे हीरालाल और मोतीलाल रविवार सुबह करीब 10 बजे ईंट भट्ठा पहुंचे तो उन्हें माता-पिता काम करते नहीं दिखे। जब दोनों तंबू में गए और दोनों को सोए देख उठाने की कोशिश की। जब वे नहीं उठे तो घर जाकर पहुंच अपने परिवारवालों को इसकी जानकारी दी। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और जांच की, तब तक दोनों की मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर लखनपुर और दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मृत दंपती ने ठंड से बचने के लिए तंबू के अंदर आग जलाई थी। आग जलाने के लिए कोयले का भी इस्तेमाल किया गया था। आशंका है कि तंबू को बंद कर दिए जाने के कारण तंबू के अंदर ऑक्सीजन की कमी के कारण कॉर्बन मोनो ऑक्साइड गैस बनने से दोनों की मौत हुई है।
दरिमा थाना प्रभारी मनोज प्रजापति ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। प्रथम दृष्टया दम घुटने से दोनों की मौत हुई है। पलगढ़ी में उक्त ईंट भट्ठे का संचालन करीब दो सालों से सरकारी जमीन पर गांव के ही कल्याण सिंह और सेवक राम के द्वारा अवैध रूप से किया जा रहा है। भट्टे में ईंट पकाने के लिए अवैध कोयले का उपयोग किया जाता है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
 
The post ठण्ड से बचने तंबू के अंदर लगाई आग, दम घुटने से पति-पत्नी की मौत appeared first on CGNN.

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल