
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim )की कानूनी परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 18 साल पुराने रणजीत सिंह हत्या मामले में राम रहीम और चार अन्य को नोटिस जारी किया है। यह मामला 2002 का है, जिसमें सीबीआई की याचिका पर यह नोटिस जारी किया गया।
क्या है मामला?
10 जुलाई 2002 को सिरसा डेरे के पूर्व मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या उनके गांव के पास खेत में कर दी गई थी। आरोप है कि यह हत्या डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के इशारे पर करवाई गई थी। रणजीत सिंह डेरा सच्चा सौदा के पूर्व सदस्य थे।
हाईकोर्ट ने दी थी राहत
मई 2024 में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने Gurmeet Ram Rahim और अन्य चार आरोपियों को इस मामले में बरी कर दिया था। इसके पहले पंचकूला की सीबीआई विशेष अदालत ने सभी को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
सीबीआई ने हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। इसके बाद शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने गुरमीत राम रहीम और अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा।
राम रहीम पर अन्य मामले
गुरमीत राम रहीम वर्तमान में रोहतक की सुनारिया जेल में साध्वी यौन शोषण मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। इसके अलावा, पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या केस और अन्य गंभीर मामलों में भी दोषी करार दिया जा चुका है।