
नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही देश में आज Gold Price Today में हल्की गिरावट देखने को मिली है. 5 जनवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹135,960 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. वहीं मुंबई में सोना ₹135,810 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. हालांकि आज कीमतों में गिरावट है, लेकिन अगर पिछले हफ्ते की बात करें तो सोना मजबूत बना रहा. बीते सप्ताह 24 कैरेट सोने की कीमत में करीब ₹750 की बढ़ोतरी हुई थी, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹760 महंगा हुआ था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में gold spot price करीब $4,392.94 प्रति औंस के आसपास बना हुआ है.
दिल्ली में Gold Rate Today: दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹135,960 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत ₹124,640 प्रति 10 ग्राम है.
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में Gold Price: मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में सोने के दाम लगभग एक जैसे हैं. यहां 24 कैरेट सोना ₹135,810 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹124,490 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है.
पुणे और बेंगलुरु में सोने के दाम: पुणे और बेंगलुरु में भी आज सोने की कीमत लगभग समान बनी हुई है. दोनों शहरों में 24 कैरेट सोना ₹135,810 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹124,490 प्रति 10 ग्राम मिल रहा है.





