कॉर्पोरेट

IPL के बाद JIO सिनेमा पर सब्सक्रिप्शन चार्ज देने पड़ सकते है

जियो सिनेमा रिलायंस इंडस्ट्रीज का ओटीटी प्लेटफॉर्म है और इसके पास इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के डिजिटल अधिकार हैं. अब इसके कंटेंट के लिए आपको पैसे देने पड़ सकते हैं. Jio Cinema इसे IPL के अंत तक शुरू करने की तैयारी कर रहा है. आपको बता दें कि कई सालों की सब्सक्रिप्शन प्रथा को तोड़ते हुए मुकेश अंबानी ने जियो सिनेमा पर आईपीएल को फ्री में दिखाने का ऑफर दिया है और रिकॉर्ड व्यूज हासिल किए हैं.

आप इस सीजन तक ही फ्री में आईपीएल देख सकते हैं

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि रिलायंस के मीडिया और कंटेंट बिजनेस की प्रेसिडेंट ज्योति देशपांडे ने एक इंटरव्यू में बताया कि सिनेमा के विस्तार के बाद जियो चार्ज करना शुरू कर देगी. हालांकि कीमत को लेकर अभी रणनीति तय नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि अगले महीने इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट समाप्त होने से पहले नए टाइटल पेश किए जाएंगे और तब तक दर्शक मुफ्त में मैच देख सकेंगे.

फिल्मों के लिए भी पैसे देने होंगे

aamaadmi.in

आईपीएल के बाद जियो सिनेमा पर सब्सक्रिप्शन चार्ज लग सकता है. ऐसे में आपको मूवी या टीवी सीरियल देखने के लिए फीस देनी होगी. कितनी फीस लगेगी, इस पर जियो सिनेमा विचार कर रहा है.

वैश्विक मंच बनाने की तैयारी कर रहा है

मुकेश अंबानी इस प्लेटफॉर्म को ग्लोबल मीडिया और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग दिग्गज बनने के लिए तैयार कर रहे हैं. इसे देखते हुए पिछले साल वायकॉम18 मीडिया प्राइवेट ने आईपीएल के डिजिटल राइट्स खरीद लिए. इसके बाद अंबानी ने इसे फ्री में दिखाने का ऑफर दिया, जो किसी भी मीडिया कंपनी के लिए लोगों को रिझाने का अहम तरीका है.

जिओ सिनेमा पर रिकॉर्ड व्यूज

इंटरनेट की बढ़ती पैठ के साथ, भारत में संभावित दर्शक बहुत बड़े हैं. JioCinema ने अप्रैल में IPL की शुरुआत में 1.47 बिलियन से अधिक वीडियो व्यूज और बुधवार को एक मैच के लिए 22 मिलियन व्यूज बटोरे.

शुल्क कम रखा जाएगा

देशपांडे ने कहा कि विस्तार के बाद जियो सिनेमा को चार्ज करने की योजना है, लेकिन ग्राहकों के लिए न्यूनतम शुल्क लगाया जाएगा. आपको बता दें कि आईपीएल को हिंदी, मराठी, बंगाली, गुजराती और भोजपुरी जैसी भाषाओं में जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया गया है.

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल