कॉर्पोरेट

Quarterly Unemployment Rate: तिमाही बेरोजगारी दर 6.6 फीसदी, जानें सबसे ज्यादा कौन बेरोजगार

Quarterly Unemployment Rate: चालू वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-जून तिमाही में शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों की बेरोजगारी दर 6.6 प्रतिशत पर स्थिर रही। राष्‍ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ) ने अपने आंकड़ों में यह जानकारी दी।श्रम बल में बेरोजगार लोगों के प्रतिशत को बेरोजगारी दर कहते हैं। वित्त वर्ष 2023-24 की जून तिमाही में बेरोजगारी दर 6.6 प्रतिशत ही थी।एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, 23वें आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) से पता चलता है कि 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 6.7 प्रतिशत थी।

महिलाओं की बेरोजगारी दर

सर्वेक्षण के मुताबिक, शहरी क्षेत्रों में महिलाओं (15 वर्ष और उससे अधिक आयु) में बेरोजगारी दर अप्रैल-जून, 2024 में नौ प्रतिशत रही, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 9.1 प्रतिशत थी। यह दर जनवरी-मार्च, 2024 में 8.5 प्रतिशत थी।शहरी क्षेत्रों में पुरुषों में बेरोजगारी दर अप्रैल-जून में घटकर 5.8 प्रतिशत रह गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 5.9 प्रतिशत थी। यह आंकड़ा जनवरी-मार्च, 2023 में 6.1 प्रतिशत था।

पुरूषों की बेरोजगदारी दर

दूसरी ओर 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए शहरी क्षेत्रों में चालू साप्ताहिक स्थिति (सीडब्ल्यूएस) में श्रम बल भागीदारी दर अप्रैल-जून में बढ़कर 50.1 प्रतिशत हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 48.8 प्रतिशत थी।अखिल भारतीय स्तर पर, शहरी क्षेत्रों में अप्रैल-जून, 2024 के दौरान कुल 5,735 एफएसयू (शहरी फ्रेम सर्वेक्षण से निकाली गई शहरी नमूना इकाई) का सर्वेक्षण किया गया।

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल