
हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। निवेशकों में सतर्कता का माहौल देखने को मिला, जिसका असर शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांकों पर पड़ा।
इससे पहले बुधवार को बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ था। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 102.20 अंकों की गिरावट के साथ 84,961.14 अंक पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 37.95 अंक फिसलकर 26,140.75 अंक पर बंद हुआ था।
बाजार जानकारों के मुताबिक वैश्विक संकेतों और मुनाफावसूली के चलते बाजार पर दबाव बना हुआ है। निवेशकों की नजर अब आगे आने वाले आर्थिक आंकड़ों और वैश्विक बाजारों की चाल पर टिकी हुई है।





